धनबाद में 30 बम फोड़े, 100 राउंड फायरिंग, डीएसपी रेफर
धनबाद के बाघमारा में हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर कंपनी के समर्थकों और रैयतों के बीच हुए खूनी संघर्ष में डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। रात में उन्हें दुर्गापुर रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस इलाके में देर रात तक छापेमारी की। इसमें 4 लोगों को हिरासत में लिया है। गुरुवार को बाबूडीह जंगल में शुरू होने वाली हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर कंपनी के समर्थकों और रैयतों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था।
झारखंड में 11 से कम हो सकती है ठंड
झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह और शाम राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। आसमान के साफ होते ही ठंड का असर भी बढ़ गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।
कांग्रेस कार्यर्काओं ने दी डोंबारी बुरू के शहीदो को श्रद्धांजलि
भगवान बिरसा मुंडा के अनुयायियों के शहादत दिवस पर खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों ने स्थानीय डोम्बारी बुरू ( पहाड़ ) जा कर उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईसीआरकेयू कर्मचारी हित मे काम और संगठन को मजबूत करने के लिए हुई बैठक।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ईसीआरकेयू का एक बैठक धनबाद हिल कॉलोनी स्थित शाखा दो कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक का अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष एन के खवास द्वारा किया गया जबकि इस बैठक में केंद्रीय अपार महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन और केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
धनबाद में हिंसक झड़प, चली दर्जनों राउंड गोली
धनबाद में गुरुवार को दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दर्जनों राउंड गोली चली और बमबाजी की गई। इस घटना में एक ग्रामीण और बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र में हिलटॉप कंपनी परिसर की है।
बैग काटकर महिलाओं ने उड़ाए दो लाख रुपए:बैंक जाते वक्त हुई वारदात
हजारीबाग में दो महिलाओं ने ई रिक्शा सवार एक बुजुर्ग महिला के बैग को काटकर दो लाख रुपए उड़ा लिए। बुजुर्ग महिला रुपए जमा करने के लिए बैंक जा रही थी और इसी दौरान यह वारदात हुई। आरोपी दोनों महिलाओं के साथ एक बच्चा भी था।
सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करें भाजपा कार्यकर्ता: नीलकंठ सिंह मुंडा
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के जरिये सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड प्रदेश में यह अभियान विलंब से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी की भागीदारी हो।
विद्यालय की जमीन पर है नजर गड़ाने वाले सुधर जाएं: विधायक सुदीप गुड़िया
कर्रा प्रखंड के डहकेला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के खेल मैदान को बेचने के विरोध में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि डहकेला के सरकारी स्कूल की जमीन पर नजर गड़ाने वाले दलाल सुधर जाएं, अन्यथा उन्हें परेशानी हो सकती है।
जिले में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन कार्यालय के जरिये जिले की जगहों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में बस और अन्य सवारी वाहन चालकों को यातायात नियमों के विषय में जानकारी दी गई।
अपराधियों ने विस्थापित नेता संतोष सिंह की गोली मारकर की हत्या
रामगढ़ और हजारीबाग जिले के सीमावर्ती इलाके उरीमारी में अपराधियों ने एक विस्थापित नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बुधवार को विस्थापित नेता संतोष सिंह की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उरीमारी क्षेत्र पोटंगा लुकैयाटांड़ में घात लगाए अपराधियों ने विस्थापित नेता सह सीसीएल कर्मी संतोष सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है