केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कल झारखंड बंद, 2 घंटे का चक्का जाम
देशव्यापी आम हड़ताल के तहत झारखंड में 9 जुलाई को सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।
शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, जयराम कुमार ने सैलरी का 75% किया छात्रों के नाम
डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने अपना एक चुनावी वादा निभा दिया। नावाडीह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जयराम महतो ने मैट्रिक और इंटर में अच्छा करने वाले छात्र- छात्राओं को राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों सम्मानित करवाया।
झारखंड में सबसे अधिक रांची और सबसे कम देवघर में हुई बारिश
रांची। इस वर्ष झारखंड में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई, जबकि सबसे कम बारिश देवघर जिले में हुई है।
रांची में एक जून से सात जुलाई तक 263 के मुकाबले 670.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे कम बारिश देवघर जिले में 254.6 के मुकाबले 162.9 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड की गई। यह औसत तापमान के 36 प्रतिशत कम है, जबकि रांची में 155 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा राज्य के जिन जिलों में अब तक बारिश हुई है उनमें गढवा में 19, गोड्डा में 27, पाकुड़ में 22, साहेबगंज में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सिमडेगा: बाल संप्रेक्षण गृह से 6 किशोर फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
सिमडेगा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात छह किशोर फरार हो गए। इनमें कुछ किशोर हत्या जैसे गंभीर मामलों में आरोपी हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है। मिली जानकारी के अनुसार, किशोरों ने बेहद चालाकी से फरार होने की योजना बनाई।
श्रावणी मेला को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू की समीक्षा बैठक, बोले- अबुआ सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध
झारखंड के देवघर जिले में राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। मेला को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
‘कैप्टन कूल’ धोनी की एक झलक के लिए उमड़ी भीड़, कार से उतरते ही खुशी से झूम उठे फैंस
आज महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। सुबह से ही उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब थे। इसी बीच किया इलेक्ट्रिक कार से धोनी घर के बाहर निकले। गाड़ी वह खुद ड्राइव कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी भी बगल वाली सीट में बैठी थीं।
झारखंड सिपाही भर्ती 2023 का विज्ञापन रद्द, नई नियमावली के तहत होगी अब नियुक्ति
झारखंड में सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से संबंधित पूर्व में जारी विज्ञापन को रद्द करने का फैसला राज्य सरकार ने ले लिया है। अब सरकार इस भर्ती की अधियाचना वापस लेगी।
शिक्षा से वंचित सलोनी को मिला प्रतिष्ठित विद्यालय में प्रवेश
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम में कभी पढ़ाई का सपना देखने वाली सलोनी की आंखों में उम्मीद की रोशनी उस समय लौटी, जब सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट ने उसकी जिंदगी बदल दी। चाईबासा सदर प्रखंड के मेरी टोला की रहने वाली सलोनी करीब तीन वर्षों से पारिवारिक और आर्थिक तंगी के कारण स्कूल नहीं जा पाई थी। लेकिन अब उसका नवमी कक्षा में एक प्रतिष्ठित विद्यालय में दाखिला हो गया है।
बारिश से झारखंड के 14 जिले बेहाल, दिनचर्या सहित कृषि प्रभावित
रांची। झारखंड में भारी बारिश से 13 जिलों में लोग बेहाल हैं। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति राजधानी रांची की है, जहां भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी जमा होने से यातायात सहित आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई लोगों के घर में पानी घुस गया है। इससे उनको रात काटना मुश्किल हो गया है। रांची के नदी – नाले और डैम सहित सभी जल स्रोत लबालब भरे हुए हैं। इसके अलावा राज्य में कई जगह पुल-पुलिया और डायवर्सन बह गए हैं।
मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, निषेधाज्ञा लागू
पलामू। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा के आदेश पर 48 घंटे के लिए निषेधज्ञा लागू कर दी गई है। 7 जुलाई की रात 12 बजे से 48 घंटे के लिए तक यह आदेश जारी किया गया है।
बताते चले कि रविवार की शाम पाल्हे कला गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़क हो गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासन ने रोकने की कोशिश की लेकिन तभी एक पक्ष के जरिये पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। इस क्रम में ग्रामीण गौतम कुमार सिंह और प्रवीर सिंह पर तलवार से हमला किया गया, जिससे दोनों घायल हो गए हैं।