डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों की मौत
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी चौक से दो किलोमीटर दूर ब्रहकुरवा गांव में बुधवार की रात डीजे गाड़ी ने बाराती सवारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि छह बारातियों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती किया गया है।
युवक का अधजला शव बरामद, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा रांची रोड से सुरेश सिंह चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार देर रात एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कोलकाता पहुचे डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “मीर साहब का नेतृत्व बंगाल कांग्रेस को देगा नई दिशा”
झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी ने आज कोलकाता में झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मीर साहब के नेतृत्व और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन बंगाल कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
पेसा कानून लागू न होने पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, विदेशी धर्म मानने वालों के दबाव का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला। वह आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हेमंत सरकार विदेशी धर्म मानने वालों के दबाव में राज्य में पेसा कानून लागू नहीं कर रही।
JMM ने जारी की मीडिया में मोर्चा का पक्ष रखनेवाले नेताओं की लिस्ट, यहां देखिये पूरी सूची
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी के निर्णयों, कार्यक्रमों और सम-सामयिक विषयों पर मीडिया में प्रभावी रूप से पक्ष रखने के लिए प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस पैनल में कुल 11 लोगों को शामिल किया गया है।
जमशेदपुर के नए एसएसपी बने पीयूष पांडे, किशोर कौशल से लिया पदभार
पूर्वी सिंहभूम जिला में नए सीनियर एसपी के रूप में बुधवार को पीयूष पांडे ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने वर्तमान सीनियर एसपी किशोर कौशल से पदभार लिया। इस मौके पर पीयूष पांडे ने कहा कि जमशेदपुर में यह उनकी दूसरी पोस्टिंग है।
आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी सात दिनों की रिमांड
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी) शराब घोटाला के आरोप में गिरफ्तार वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे और उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ करेगी।
झारखंड में मॉनसून के पांच जून तक आने की संभावना
दक्षिण पश्चिम मानसून के झारखंड में पांच जून तक दस्तक देने की संभावना है। मॉनसून के अगले तीन-चार दिनों में पश्चिम बंगाल पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। पश्चिम बंगाल में मॉनसून के पहुंचते ही दो-तीन दिनों के भीतर यह झारखंड में प्रवेश कर जाएगा।
रामगढ़ के 14 वें डीसी के रूप में फैज अक अहमद मुमताज ने ग्रहण किया प्रभार
रामगढ़ के 14 में डीसी के रूप में फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार को प्रभाग ग्रहण किया। डीसी चंदन कुमार से उन्होंने प्रहार लिया। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा है कि सरकार की सारी महत्वाकांक्षी योजनाएं आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
पलामू में अपराधियों का तांडव, दो हाइवा को फूंक डाला; 60 लाख का नुकसान
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कोदवडिया गांव में मंगलवार रात करीब 10:15 बजे अज्ञात बदमाशों ने दो हाइवा में आग लगा दी। पहले उन्होंने दोनों हाइवा चालकों के साथ मारपीट की, फिर वाहनों को आग के हवाले कर मौके से फरार हो गए।