झारखंड में इस वर्ष समय से पूर्व दस्तक दे सकता है मॉनसून
झारखंड में इस बार मॉनसून के समय से पूर्व आने की संभावना है। इस बार मॉनसून के झारखंड में आने की संभावना 10-12 जून है, जबकि हर वर्ष मॉनसून 15 जून के बाद आता है।
मनरेगा : झारखंड में 39 लाख मजदूरों को नहीं मिल रहा भुगतान, नतीजा- घट रही काम मांगने वालों की संख्या
झारखंड में मनरेगा के तहत काम मांगने वालों की संख्या में इस बार गिरावट दर्ज की गयी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा काम की मांग में 8% की कमी आई है। एक ताजा सर्वे के अनुसार झारखंड देश के उन शीर्ष 3 राज्यों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा मजदूर ऑनलाइन भुगतान के लिए अयोग्य पाए गए हैं।
BJP ने TAC बैठक का किया बहिष्कार, कांग्रेस बोली – आदिवासी अस्मिता का अपमान भाजपा की आदत
झारखंड सरकार द्वारा बुलाई गई ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (TAC) की बैठक से भाजपा द्वारा किनारा किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इसे संविधान, परंपरा और आदिवासी अस्मिता का अपमान बताया है।
धनबाद में बोले CM- अपनी कमियों को दूर करते हुए बिनोद बिहारी महतो के सपनों को पूरा कर रहे हैं
धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय परिसर में आज झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया।
JMM अब ‘सरना धर्म कोड’ के लिए 27 मई को करेगा आंदोलन, सभी जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार द्वारा जनगणना में ‘सरना धर्म कोड / आदिवासी धर्म कोड’ को शामिल नहीं किए जाने के विरोध में अब 27 मई को राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। यह आंदोलन पहले 9 मई 2025 को प्रस्तावित था
JPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों के लिए इंटरव्यू 22 से 25 मई तक, 73 आवेदन हुए रद्द
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चरर) के 110 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। अब यह इंटरव्यू 22 मई से 25 मई 2025 तक होगा। पहले यह प्रक्रिया 5 से 8 मई के बीच तय थी
पुलिस में फोर्थ ग्रेड की नियुक्तियां अब JSSC से होगी, झारखंड राज्य पुलिस ट्रेड संवर्ग भर्ती नियमावली को मंजूरी
झारखंड पुलिस विभाग में ट्रेड संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस हस्तक (मैन्युअल) 1978 में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने “झारखंड राज्य पुलिस ट्रेड संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति तथा अन्य सेवा शर्तें) नियमावली 2025” को अधिसूचित कर दिया है।
झारखंड के मोहन रावत ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट के शिखर पर लहराया परचम
टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) के वरिष्ठ प्रशिक्षक मोहन रावत ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलता के साथ तिरंगा फहराया। 52 वर्षीय मोहन रावत ने यह मुकाम 18 मई की सुबह हासिल किया। टाटा स्टील की ओर से सोमवार को इसकी जानकारी दी गयी।
मंईयां सम्मान योजना में आया बड़ा अपडेट, इस बार सिर्फ अप्रैल माह की मिलेगी किस्त
झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को इस बार केवल अप्रैल माह की 2500 रुपये की राशि मिलेगी। मई माह की किस्त अगले महीने भेजी जाएगी।
झामुमो का ऐलान- जब तक सरना धर्म कोड नहीं तब तक जनगणना नहीं
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार पर सरना आदिवासी धर्म कोड विधेयक को स्वीकृति प्रदान करने के लिए दबाव तेज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी ने आगामी 27 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है।