स्पेन में झारखंड की गूंज : सीएम हेमंत सोरेन ने पेश किया निवेश का रोडमैप
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने स्पेन में एक अंतरराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन के दौरान राज्य का भविष्यगामी निवेश रोडमैप प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में राज्य के सतत औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया और वैश्विक निवेशकों को सहयोग के लिए आमंत्रित किया गया।
रामगढ़ में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े एक लाख रुपये की छिनतई
रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला से झपटमारों ने एक लाख रुपये लूट लिए। यह घटना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालने के बाद नेहरू रोड, कैंटोनमेंट मोहल्ला की है।
मुख्यमंत्री हेमंत, विधायक कल्पना और डीजीपी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
झारखंड में लैंड सर्वे कब तक पूरा कर लिया जाएगा, टाइमलाइन दे सरकार : हाई कोर्ट
राज्य में हो रहे जमीन के सर्वे को लेकर दायर गोकुल चंद की जनहित याचिका पर गुरुवार को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार से मौखिक पूछा कि जब झारखंड में लैंड सर्वे का काम शुरू हो गया है
पहलगाम हमले के विरोध में बंद रहा खूंटी जिला
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले कें खिलाफ गुरुवार को खूंटी जिला स्वतःस्फूर्त बंद रहा। पाकिस्तान के आतंकियों की ओर से 26 सैलानियों की हत्या को लेकर खूंटी जिले के लोगों में भारी आक्रोश है।
झारखंड के 12 जिलों में 27 को बारिश और वज्रपात का अलर्ट
झारखंड के 12 जिलों में 27 अप्रैल को वज्रपात, ओलावृष्टि और 40-50 किमी की तेज गति से हवा चलाने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है।
आतंकी हमले में मारे गए IB अधिकारी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची एयरपोर्ट, बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए आईबी अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर आज रांची एयरपोर्ट लाया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे और उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि मनीष रंजन, जो हैदराबाद में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे
झारखंड में मॉडल जेल मैनुअल लागू नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, गृह सचिव अगली सुनवाई में तलब
झारखंड में अभी तक मॉडल जेल मैनुअल लागू नहीं किया गया है, जिससे नाराज होकर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश एम. एस. रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए गृह सचिव को 28 अप्रैल को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया है।
हर हाल में सभी विभाग सात मई तक योजना मद का आवंटन जारी करें: राधाकृष्ण किशोर
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि राज्य के सभी विभागों को सात मई तक योजना मद की आवंटन राशि जारी करने का आदेश दिया गया है। राजस्व विभागों को प्रत्येक तीन महीने में राजस्व संग्रहण की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।
मनरेगा में पांच हजार रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार
पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गढवा प्रखंड की कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।