राज्यपाल से मिला BJP का प्रतिनिधिमंडल, मंत्री हफीजुल हसन को निलंबित करने की मांग
झारखंड सरकार के मंत्री हफीजूल हसन की बर्खास्तगी की मांग करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे, दो दिनों तक करेंगे समीक्षा
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना अपनी टीम के साथ दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे। आयोग ने इसकी आधिकारिक सूचना राज्य सरकार को दे दी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मकवाना 22-23 अप्रैल को रांची में अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगे।
रांची के रातु तालाब के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। संभावना जताई जा रही है कि युवक काठीटांड का है।
राज्यपाल को रांची DC ने रांची में होने वाले एयर शो का दिया निमंत्रण
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार को रांची में होने वाली भारतीय वायु सेना के एयर शो के लिए निमंत्रण दिया। बता दें कि एयर शो रांची के नामकुम के खोजा टोली आर्मी मैदान में होने जा रही है। ये एयर शो 19 और 20 अप्रैल को आयोजित की गयी है।
झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश, कहा- 2 माह में 26 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाए पूरी
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर फटकार लगाते हुए कहा है कि 2 से 3 महीने के भीतर सभी खाली पदों पर नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को अगले शैक्षणिक सत्र में बेहतर शिक्षा मिल सके।
रामगढ़ में फायरिंग, रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों ने फैलाई दहशत
रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह घटना रेलवे गेट के पास स्थित कोयला एंट्री चेक पोस्ट की है, जहां बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की और मौके से राहुल गैंग का पर्चा छोड़कर फरार हो गए।
झारखंड सरकार ने की घोषणा, राज्य के कलाकारों का होगा बीमा; मिलेगी मासिक पेंशन
झारखंड सरकार अब राज्य के कलाकारों के लिए 5 लाख रुपये तक की बीमा योजना शुरू करने की तैयारी में है। ये योजना वकीलों की तर्ज पर होगी, जिसमें सरकार बीमा प्रीमियम का भुगतान खुद करेगी। इसके साथ ही 60 साल की उम्र पार कर चुके कलाकारों को मिलने वाली 4000 रुपये मासिक पेंशन योजना को भी सरल बनाया जाएगा
पॉलिटिकल क्लियरेंस मिला, 18 को स्पेन और स्वीडन के लिए रवाना होंगे सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर जानेवाली टीम को केंद्र सरकार ने पॉलिटिकल क्लियरेंस मिल गया है। यह दल 18 अप्रैल को रांची से विदेश के लिए रवाना होगा। दौरे को आर्गेनाइज करने के लिए पुणे की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पायोनियर एक्जिविशन एंड कन्वेंशन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 3.50 करोड़ प्लस जीएसटी का भुगतान किया जाएगा।
टीएसी की बैठक स्थगित
ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल(टीएसी) की बुधवार को होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है।
गढ़वा, लातेहार और पलामू में पुलिस का स्पेशल ड्राइव, किया गया 68 आरोपियों को गिरफ्तार
गढ़वा, लातेहार और पलामू में पुलिस ने स्पेशल ड्राइव के तहत विभिन्न अपराध के 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्ट्राइक में 171 वॉरंट का निष्पादन किया गया है, जबकि 3 के खिलाफ कार्रवाई की गई है।