चाईबासा में तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दो की मौत, एक युवक गंभीर
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सदर प्रखंड के आंचू गांव की मुख्य सड़क पर हुई।
झारखंड में पेसा नियमावली को मंजूरी, रतन तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई
रांची। झारखंड में पेसा नियमावली को राज्य सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद टीएसी के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी है। रतन तिर्की ने इसे आदिवासी समाज के जनजातीय स्वशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
रांची में सांसद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को, पीएम मोदी करेंगे खिलाड़ियों से संवाद
रांची लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह 25 दिसंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एनडीए शासित सभी लोकसभा क्षेत्रों की तरह रांची में भी इस खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी
पेसा कानून को कैबिनेट की मंजूरी, रांची में आदिवासी समाज ने मनाया जश्न
रांची: आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े पेसा कानून को झारखंड कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आदिवासी समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर मंगलवार को बरियातु स्थित डीआईजी ग्राउंड के पास पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास पर आदिवासी संगठनों, पारंपरिक प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
घने कोहरे का कहर: रांची एयरपोर्ट से 7 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइट्स घंटों लेट
रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दृश्यता बेहद कम हो जाने के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से संचालित हुईं।
पीएम आवास योजना में घूसखोरी, पंचायत सचिव ₹2500 लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
हजारीबाग: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुक से रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर जमशेदपुर-आदित्यपुर में तैयारियों की समीक्षा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 29 दिसंबर को जमशेदपुर और आदित्यपुर आगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और जोनल आईजी मनोज कौशिक ने परिसदन, जमशेदपुर में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
ACB जांच: निलंबित IAS विनय चौबे और पत्नी पर आय से अधिक संपत्ति मामले में सहयोग न देने का आरोप
रांची: झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय चौबे के साले विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह सहित अन्य पर आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है।
श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को किया संबोधित
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
धनबाद दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी, झरिया पुनर्वास, सुरक्षा और तकनीकी नवाचार पर दिया जोर
धनबाद दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि कोयला क्षेत्र देश की ऊर्जा सुरक्षा का आधार स्तंभ है। केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि पुनर्वास, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और श्रमिक कल्याण जैसे मानवीय पहलुओं को भी समान प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि झरिया पुनर्वास योजना का उद्देश्य सिर्फ विस्थापन नहीं, बल्कि प्रभावित लोगों को बेहतर जीवन स्तर और स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है।