स्वास्थ्य मंत्री के बयानों पर भाजपा का हमला, राफिया नाज बोलीं-व्यवस्था बदहाली की ओर, दोहरे रवैये से सवाल
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बदहाली की ओर बढ़ रही हैं और मंत्री के बयान न सिर्फ जनता को भ्रमित कर रहे हैं, बल्कि संविधान, सेवा नियमों और कानून की मूल भावना पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हैं.
मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव पर पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पूर्वी सिंहभूम जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गरीब विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग की।
कोलकाता 25 किमी मैराथन में शंकर साबू की शानदार कामयाबी, खूंटी जिले को दिलाया गौरव
खूंटी। टाटा स्टील की ओर से कोलकाता में रविवार को आयोजित प्रतिष्ठित 25 किलोमीटर मैराथन में देशभर से करीब 23 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। इस बड़े खेल आयोजन में मुरहू निवासी शंकर साबू ने 25 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे खूंटी जिले का नाम रोशन किया।
खेती सरकार के भरोसे नहीं हो सकती, किसानों को मेहनत करनी होगी: मंत्री हफीजुल हसन अंसारी
झारखंड के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने खेती और जल प्रबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केवल सरकार के भरोसे खेती संभव नहीं है और किसानों को खुद भी मेहनत करनी होगी. मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह स्वयं किसान परिवार से आते हैं और उनके पूर्वज पीढ़ियों से खेती करते आ रहे हैं, लेकिन कभी सरकार पर निर्भर नहीं रहे.
पेट्रोल पंप बना क्लासरूम, वीडियो वायरल होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया फैसला
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर सामने आए एक भावुक वीडियो का संज्ञान लेते हुए रांची के उपायुक्त (डीसी) को संबंधित बच्चे की मदद करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने यह पहल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो वायरल होने के बाद की और स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चे की पढ़ाई के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए.
झारखंड में शीतलहर का कहर, स्कूलों के समय में बदलाव या छुट्टी पर हो सकता है फैसला
झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर अपने चरम पर पहुंच चुकी है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. तेज कनकनी वाली ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है. सुबह और शाम के समय तापमान
झारखंड में कुहासे का कहर, लो विजिबिलिटी से रांची एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, 13 फ्लाइटें लेट
झारखंड में घने कुहासे का असर हवाई और रेल यातायात पर साफ नजर आ रहा है. रविवार को लो विजिबिलिटी के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ. सुबह निर्धारित समय पर आने-जाने वाली
झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, रांची में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा 7.8 डिग्री तक गिरा
झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं हैं. रविवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,
उद्योग विभाग में पंजीकरण को लेकर हाईकोर्ट सख्त, केवल 1324 इकाइयों के निबंधन पर जताई नाराजगी
रांची: झारखंड हाईकोर्ट इस बात से हैरान है कि राज्य में उद्योग विभाग में अब तक केवल 1324 औद्योगिक इकाइयां ही निबंधित हैं।
हुसैनाबाद में मामूली विवाद बना हिंसा का कारण, पुलिस जवान के घर में घुसकर पत्नी समेत चार पर हमला
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।