धनबाद नगर निकाय चुनाव: दो प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाली स्थिति
धनबाद: नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 27 के बूथ संख्या 106, 110, 111 और 112 पर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवाओं से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का आह्वान
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
JSSC परीक्षा को लेकर रांची में सख्ती, केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू
रांची में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सख्त व्यवस्था की है।
JPSC परीक्षा 2025: उम्र सीमा मामले में 22 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। उम्र सीमा विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने 22 अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दे दी है।
नगर निकाय चुनाव के कारण: JAC ने 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया
राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने फरवरी माह में आयोजित होने वाली कई कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। चुनावी प्रक्रिया के कारण इंटरमीडिएट के साथ-साथ कक्षा 11वीं, 8वीं और 9वीं की परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कि है।
JPSC ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, 2024 वैकेंसी में आयु सीमा में छूट की मांग
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के कार्यालय के बाहर सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य मांग 2024 की वैकेंसी में संशोधन और आयु सीमा में छूट देने की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान नियमों के कारण कई योग्य उम्मीदवार प्रतियोगिता से बाहर हो रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं है।
हजारीबाग में शिक्षा सुधार पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हजारीबाग। जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
झारखंड में 3 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 103 पदों पर होगी बहाली
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक, केंद्र से मांगा जवाब
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी है।