भारत ने दूसरे ODI में वेस्टइंडीज को 115 रन से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 115 नरों से मात दी है। टी20 श्रृंखला में बाद अब एकदिवसीय सीरीज में भी भारतीय महिला टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वडोदरा के मैदान पर खेले गया यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा। दोनों टीमों ने मिलकर एक मैच में 601 रन बनाए।
आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान: 30 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड
पाकिस्तान के रास्ते एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है। वैसे तो पूरे झारखंड में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से राज्य के आठ जिलों में बारिश
पाकिस्तान ने कराया अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक : 15 की मौत
पाकिस्तान ने मंगलवार देर रात अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तानी तालिबान के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया। ये हमले पाकिस्तानी सीमा से लगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दाे दिवसीय दौरे पर कल जयपुर आएंगे
News Saga Desk जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे 26 दिसम्बर को जयपुर आएंगे और 27 दिसम्बर शाम को वापस लाैट जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि नड्डा यहां एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 27 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत पट्टे मय प्रोपर्टी पार्सल वितरण एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया है। नड्डा जयपुर में इसी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उनका भाजपा प्रदेश कार्यालय भी आने का कार्यक्रम है। नड्डा यहां भाजपा पदाधिकारियों सहित अन्य प्रमुख नेताओं से संवाद भी कर सकते हैं।
रघुवर दास बन सकते हैं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब रघुवर फिर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में उतरेंगे। उन्हें बड़ा दायित्व मिलने की संभावना है।
होंडा SP125 भारतीय मार्केट में लॉन्च: शुरुआती कीमत 91,771
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने होंडा SP125 का 2025 मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 125cc की प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल में OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुसार इंजन में बदलाव किए गए हैं।
दिल्ली चुनाव: आज आ सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज जारी की जा सकती है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मंगलवार को बैठक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में 28 कैंडिडेट्स के नाम तय किए गए हैं।
EC ने किया चुनाव नियमों में बदलाव: केंद्र ने पोलिंग बूथ के फुटेज सार्वजनिक करने से इनकार किया
केंद्र और चुनाव आयोग ने इलेक्शन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसके मुताबिक अब पोलिंगबूथ के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक नहीं होंगे। कांग्रेस ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई है।
डीलर फाइनेंस समाधान हेतु महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने किया पीएनबी के साथ एमओयू
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की इकाई महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपने डीलरों को वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ साझेदारी की है। इसके दोनों भागीदारों ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए हैं।
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम घोषित, निकी प्रसाद होंगी कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।