RIMS में भ्रष्टाचार जारी, 5 रुपए की पर्ची के लिए मरीजों को खर्च करने पड़ रहे 50 से 100 रुपए
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में पिछले एक से डेढ़ माह में कई नए नियम लागू किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी भ्रष्टाचार की समस्या जस की तस बनी हुई है। रिम्स में आमतौर पर 5 रुपए की पर्ची पर डॉक्टर इलाज करते हैं. लेकिन हाल ही में एक अजीबोगरीब स्थिति सामने आई है। पिछले 8-10 दिनों में कुछ लोग इस 5 रुपए की पर्ची के लिए 50 से 100 रुपए तक खर्च कर रहे हैं।
तुहिन कांत पांडेय बने सेबी के नए चेयरमैन
केंद्र सरकार ने वित्त एवं राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है।
झारखंड में दुर्लभ बच्चे ने लिया जन्म, मछली की पूछ जैसा है उसका पैर
सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है। नीमडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को इस दुर्लभ बच्चे ने जन्म लिया। उसकी मछली के पूछ जैसे एक पैर है। बच्चे का लिंग भी नहीं है। इसका वजन डेढ़ किलो है।
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में लेफ्ट विधायकों का विरोध, हाथों में हथकड़ी पहनकर किया प्रदर्शन
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। ऐसे में पहले दिन ही विधानसभा के बाहर एक जोरदार हंगामा देखने को मिला। वाम दल के विधायकों ने विधानसभा पहुंचने से पहले एक खास प्रदर्शन किया। ये विधायक हाथों में हथकड़ी पहने हुए थे और अपने विरोध का इजहार करते हुए विधानसभा के बाहर एकजुट हो गए।
सरायकेला में बस-ट्रक की टक्कर में दर्जनों यात्री हुए घायल
सरायकेला-खरसावां जिले के थाना अंतर्गत एनएच-33 पर गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कांदरबेड़ा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दर्जनभर यात्री घायल हो गए। इस हादसे में ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
झारखंड विधानसभा में 5508 करोड़ का तीसरा अनुपूरक पेश, महिला बाल विकास और शिक्षा पर ज्यादा जोर
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। गुरुवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ध्यानाकर्षण के बाद सदन में कुल 5508 करोड़ का अनुपूरक पेश किया। सदन में पेश तृतीय अनुपूरक में सबसे ज्यादा ऊर्जा विभाग को 971.80 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
आप विधायकों ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायकों ने आज विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोकने के मामले को लेकर परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी और पार्टी के अन्य विधायक शामिल थे। आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भाजपा वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दीं।
राष्ट्रपति मुर्मु ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नर्मदा जिले के एकतानगर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) का दौरा किया। उन्होंने सरदार साहब की विशाल प्रतिमा के चरणों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। इस दौरान हरियाणा में जारी विभिन्न विकास योजनाओं और स्थानीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा हुई।
राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में करेंगे। इस योजना के लाभुकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इस योजना का लाभ मिलेगा।