Bihar Land Survey : शहरी भूमि सर्वेक्षण की रूपरेखा तैयार, विभाग ने तय की समय-सीमा
बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण के दूसरे चरण को तेज़ी से पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के रैयतों को अपनी जमीन से संबंधित जानकारी देने के लिए अब मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकेगी
CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 31 हजार छात्र होंगे शामिल
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से से शुरू हो गयी है। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलेगी। दोनों परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर परमजीत कौर ने बताया कि परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इजराइल की घोषणा, हमास आज तीन बंधकों को छोड़ेगा
इजराइल ने गाजा पट्टी में आज आतंकवादी समूह हमास के जरिये फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद की कैद से रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों के नामों की घोषणा की। ये हैं-अमेरिकी-इजराइली सागुई डेकेल-चेन (बाएं), रूसी-इजराइली एलेक्जेंडर ट्रूफानोव (मध्य) और अर्जेंटीनाई इजराइली आयर हॉर्न (दाएं)। तीनों को सात अक्टूबर, 2023 को अगवा किया गया था।
फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से लौटे पीएम मोदी, वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी फ्रांस और अमेरिका की महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न कर स्वदेश लौट आए हैं। उनका विमान शुक्रवार रात दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर लैंड हुआ, जहां उन्होंने अधिकारियों का अभिवादन किया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर विभिन्न द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
आयकर विधेयक 2025 की समीक्षा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने प्रवर समिति का किया गठन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आयकर विधेयक 2025 की गहन समीक्षा के लिए 31 सदस्यीय प्रवर समिति (सेलेक्ट कमिटी) का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व सांसद बैजयंत पांडा करेंगे। यह समिति विधेयक के विभिन्न प्रावधानों, उनके प्रभाव और संभावित सुधारों का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।
अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश
सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास की जांच के आदेश दिए है। CPWD द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास) के जीर्णोद्धार की जांच के आदेश दिए गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन से बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने कैंपस पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभाग के छात्रों द्वारा लगाई की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में वह एक घंटे से अधिक का समय बिताएंगी।
रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर ड्रोन हमला किया
रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रात को ड्रोन हमला किया। इससे संयंत्र की एक इकाई में आग लग गई। यह दावा आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट पर किया। उन्होंने कहा कि रूस ने रात भर तबाही मचाई। जेलेंस्की ने याद दिलाया कि 1986 में चेर्नोबिल में दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हादसा हुआ था।
जनवरी में थोक महंगाई घटकर 2.31% पर आई
जनवरी महीने में थोक महंगाई घटकर 2.31% पर आ गई है। इससे पहले दिसंबर में ये 2.37% पर थी। रोजाना के जरूरत के सामान और खाने-पीने की चींजे सस्ती होने से महंगाई घटी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज यानी 14 फरवरी को ये आंकड़े जारी किए।
IIT-ISM के छात्रों की बड़ी सफलता, कम लागत में प्रदूषण नियंत्रण के लिए डेवलप किया मटेरियल
देश में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, और बड़ी फैक्ट्रियों से निकलने वाले हानिकारक तत्व पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, फैक्ट्रियों से होने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पादन भी देश के विकास के लिए जरूरी हैं, लेकिन प्रदूषण को नियंत्रित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।