‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में आपातकाल की 50वीं बरसी पर उसके काले अध्याय को याद किया और कहा कि यह सिर्फ संविधान की हत्या नहीं थी, बल्कि न्यायपालिका को भी गुलाम बनाने का प्रयास था। उन्होंने उन हजारों लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अत्याचारों का सामना करते हुए लोकतंत्र की रक्षा की।
साक्षात्कार : ज्ञान के आधार पर भारत को विश्वगुरु बनाने का मूल प्राचीन ग्रंथों में निहित : एकनाथ शिंदे
वाराणसी, भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। काशी की पवित्र भूमि पर देश का पहला ‘शास्त्र संग्रहालय एवं अनुसंधान केंद्र’ का शुभारम्भ हुआ है, जिसका उद्देश्य उद्देश्य वेदों, उपनिषदों, पुराणों और अन्य प्राचीन ग्रंथों का डिजिटलीकरण कर अगली पीढ़ियों तक ज्ञान का यह अनमोल भंडार पहुंचाना है। इस केंद्र की स्थापना को भारत को ‘ज्ञान आधारित विश्वगुरु’ बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है। इसी विषय पर महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बहुभाषी संवाद समिति ‘हिन्दुस्थान समाचार’ ने विशेष बातचीत की। प्रस्तुत है प्रमुख अंशः
अंतरिक्ष की नई उड़ान: एक्सिओम-4 और भारत की वैश्विक पहचान-प्रियंका सौरभ
एक्सिओम-4 मिशन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण है। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल की सहभागिता से यह मिशन सिर्फ तकनीकी उपलब्धि नहीं बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की उपस्थिति का प्रतीक बन गया है। अमेरिका की एक्सिओम-4 स्पेस और नासा के सहयोग से हुआ यह अभियान भारत को मानव अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले गया है। वैज्ञानिक प्रयोगों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर यह मिशन आने वाले गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की नींव मजबूत करता है।
कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को किसानों के साथ सुना
नई दिल्ली, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आज त्यागराज स्टेडियम में किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। यह जानकारी उन्होंने एक्स पर साझा की।
उन्होंने पोस्ट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने चिरंजीवी योग परंपरा, आपातकाल की चेतावनी, पेड़ लगाने के संकल्प जैसे अलग-अलग विषयों पर राष्ट्र से संवाद किया। प्रधानमंत्री के सुंदर विचारों को सुनना, गुनना और जीवन में उतारना यही संकल्प सम्पूर्ण राष्ट्र का है ताकि जीवन को हर मायने में विस्तार मिल सके।
राष्ट्रपति मुर्मु शुक्रवार को एमएसएमई दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार, 27 जून को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘एमएसएमई दिवस 2025, उद्यमी भारत कार्यक्रम
नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु सिमडेगा में मैराथन दौड़ का आयोजन
राज्य के निर्देशानुसार 10 जून से 26 जून 2025 तक राज्यव्यापी मादक पदार्थ निषेध जागरूकता अभियान के अंतिम दिन 26 जून को सिमडेगा जिला
बोकारो में हाथियों का कहर, एक की मौत
बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के पास बुधवार रात हाथियों के झुंड ने एक निर्माणाधीन क्रेशर
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार लाखों के गहने और मोबाइल बरामद
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगुटू में किराए के मकान में रह रहे व्यक्ति के घर से की गई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन
आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
चीन के किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने गए राजनाथ सिंह ने एससीओ संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर
भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ ने पकड़े 20 सोने के बिस्किट, अनुमानित कीमत 2.31 करोड़ रुपये
कोलकाता, उत्तर 24 परगना ज़िले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 20 सोने के बिस्किट जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
बीएसएफ की 59वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार को जीतपुर सीमा चौकी के पास एक संदिग्ध साइकिल सवार को रोका। तलाशी के दौरान साइकिल के पिछले पहिए में असामान्य उभार दिखाई दिया, जिसकी जांच करने पर उसमें से सोने के 20 बिस्किट बरामद किए गए।