CBSE का बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम
CBSE 10th Board Exam: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा को साल में दो बार आयोजित करवाने के नियमों को मंजूरी दे दी है. अब साल 2026 से एक साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं होंगी.
घरेलू सर्राफा बाजारों में नरमी का रुख, बीते सप्ताह 930 रुपये तक सस्ता हुआ सोना
नई दिल्ली, देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में रविवार को 24 कैरेट सोना 1,00,750 रुपये से लेकर 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 92,350 रुपये से लेकर 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह ही चांदी के भाव में आज गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर, सराय ख्वाजा थाना अंतर्गत पुलिस को एक सोशल मीडिया प्लेटफाँर्म एक्स पर रविवार को एक शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें राजकुमार गौतम पुत्र दिलीप निवासी प्यारेपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर द्वारा हिन्दू धर्म के आराध्य श्री राम पर अशोभनीय/अमर्यादित टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। उक्त शिकायत का थानाध्यक्ष ने स्वत संज्ञान लेकर थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर हिन्दू धर्म के आराध्य श्री राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पायलट के कसे तंज पर किराेडी बाेले, हमारी सरकार काम कर रही है राजनीति नहीं करें
बीकानेर, प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- हम सचिन पायलट के कबाड़ों की जांच कर रहे हैं। उन्हें दर्द क्यों होता है। जब हम मिलावट का, नकली बीज व नकली पेस्टीसाइड्स पकड़ रहे हैं तो इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।
बीकानेर में बीज, पेस्टीसाइड सहित अन्य सामान के गोदामों की छापेमारी के दौरान अचानक मौके पर पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार काम कर रही है, सचिन पायलट राजनीति कर रहे हैं। किरोड़ी के निर्देश पर यहां छापेमारी में लाखों रुपए के नकली बीज और पेस्टीसाइड बरामद होने का दावा किया जा रहा है।
झारखंड हमेशा अपने बलिदानियों का ऋणी रहेगा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आरक्षी सुनील धान ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, हम उनकी शहादत को नमन
निःशुल्क हृदय जांच शिविर में 30 बच्चों की हुई जांच
भागलपुर, जिले के तिलकामांझी स्थित मेडिफोर्ट अस्पताल में रविवार को जीवन जागृति सोसाइटी और नारायणा हॉस्पिटल कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
हिसार : तपती लू में भी युवाओं का हौंसला नहीं हुआ कम, रक्तदान शिविर में 300 यूनिट रक्त एकत्रित
हिसार, आदमपुर के राजकीय बहुतकनीकी की एनएसएस इकाई की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य रक्तदान उत्सव एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के उमड़े जोश और जज्बे के चलते 300 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी हरिनिवास जांदू व समारोह के अध्यक्ष के तौर पर उपस्थित हरियाणा स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन के सदस्य साधुराम जाखड़, समाजसेवी घीसाराम जैन, प्रदीप बेनीवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
हिसार : शांति नगर कुटिया में धूमधाम से मनाया गया दीक्षा दिवस
हिसार, परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्म ज्ञान मंदिर, शांति नगर के तत्वाधान में मंदिर प्रांगण में ब्रह्मलीन संत उपरामानंद महाराज का दीक्षा दिवस समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम श्रीसुन्दरकांड का पाठ किया गया व अशोक वाटिका के रुप में दरबार सजाया गया। पाठ की समाप्ति पर अनेक भजन गायकों ने भजनों की वर्षा करके समां बांध दिया।
हिसार : बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को फादर्स डे की शुभकामनाएं
हिसार, बुजुर्गों को निशुल्क आवास, भोजन व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मोक्ष वृद्धाश्रम में फादर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके बुजुर्गों को पितृ दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। बुक वॉर्मस एंड एमएनएस द स्टूडियो के तत्वावधान में रविवार काे आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बुजुर्गों का मुंह मीठा करवाया गया।
बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत
सदर थाना क्षेत्र के करकट स्थित एनएच 39 पर शनिवार को बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई । जबकि मोटरसाइकिल सवार दो