मुंबई हमले के मास्टरमाइंड की कस्टडी पर फैसला सुरक्षित, NIA ने तहव्वुर राणा की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी
मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 12 दिन के लिए उसकी हिरासत बढ़ाने की NIA की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
पहलगाम आतंकी हमला: धनबाद पहुंची ATS, हिरासत में 3 लोग
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब झारखंड के धनबाद तक पहुंच गई है। शनिवार सुबह से एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) की टीम धनबाद के वासेपुर सहित शहर के कई इलाकों में सक्रिय है। माना जा रहा है कि इस आतंकी हमले के तार धनबाद से जुड़े हो सकते हैं,
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया
दुनिया के प्रमुख प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ सोमवार को संघीय न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। हार्वर्ड की गिनती दुनिया के सबसे धनी विश्वविद्यालयों में होती है। यह मुकदमा उच्च शिक्षा और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच चल रही लड़ाई के एक बड़े विस्तार का संकेत देता है।
कोई FASTag नहीं, कोई रुकावट नहीं: भारत 1 मई, 2025 से GPS आधारित टोल प्रणाली शुरू करने जा रहा है
भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क यात्रा 1 मई से अधिक सुगम होने वाली है, जिसमें एक नए जीपीएस-आधारित टोल संग्रह प्रणाली का परिचय दिया जाएगा, और फास्टैग का उपयोग अतीत की बात बन जाएगा।ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) 1 अप्रैल से लागू होने की उम्मीद थी, हालाँकि इसमें देरी हुई है।
मंगेतर की नौकरी से नाराज युवक ने ब्लेड से काटा गला, यहां का है मामला
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के पीढ़ी टोल प्लाजा पर बुधवार को एक युवक ने खुद पर ब्लेड से हमला कर लिया। युवक अपनी मंगेतर से मिलने पंजाब से सुलतानपुर आया था, लेकिन मंगेतर के नौकरी करने से नाराज होकर उसने खुद को घायल कर लिया।
स्मृति ईरानी पॉलिटिकल पारी के बाद फिर से टेलीविजन में दिखाई देनेवाली हैं! वापसी पर क्या बोलीं, जानें
लोकप्रिय टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की वापसी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में इस आइकॉनिक शो के रीमेक की पुष्टि की है और शो से जुड़े पुराने चेहरों की वापसी के संकेत दिए हैं।
वक्फ कानून पर हिंसा-24 परगना में पुलिस की गाड़ियां जलाईं:8 घंटे से हाईवे जाम; मुर्शिदाबाद में हालात सुधरे,19 विस्थापित परिवार वापस लौटे
। वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा होने के बाद अब दक्षिण 24 परगना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। बसंती हाईवे पर बैरमपुर में पुलिस ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही एक गाड़ी को रोका
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी को लेकर ममता को अवमानना नोटिस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर टिप्पणी करने को लेकर एक वकील ने अदालत की अवमानना का नोटिस भेजा है। मामला 2016 की एसएससी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से जुड़ा है, जिसमें पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था।
महंगी शराब की बोतलों में भरते थे सस्ती शराब, उत्पाद विभाग का होलोग्राम भी लगाते थे; 2 गिरफ्तार
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में केएम मल्लिक रोड पर एक मकान में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब जब्त किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्पाद की टीम ने बुधवार को केएम मल्लिक रोड में शिव पूजन साहू के मकान में छापेमारी की।
मुंबई हमले के आरोपित तहव्वुर राणा को अमेरिका से लेकर भारत आ रहे विशेष विमान के आज दोपहर दिल्ली पहुंचने की संभावना
अमेरिका से मुंबई आतंकवादी हमले के प्रमुख आरोपित 64 वर्षीय तहव्वुर राणा को लेकर कल शाम लगभग सात बजकर 10 मिनट पर भारत के लिए रवाना विशेष विमान के आज दोपहर लगभग 12 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है।