असम में राजधानी एक्सप्रेस हाथियों से टकराई, इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे
असम में शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जब सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई। ट्रेन संख्या 20507 डीएन के इस हादसे में इंजन सहित पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विकसित भारत-जी राम जी विधेयक’ के खिलाफ विपक्ष का संसद में रातभर धरना, मनरेगा खत्म करने पर सरकार घिरी
नई दिल्ली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर ‘विकसित भारत–जी राम जी विधेयक, 2025’ पारित किए जाने के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक करीब
लोकसभा में ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक’ पास, विपक्ष के हंगामे पर शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर तंज
लोकसभा ने गुरुवार को विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच ‘विकसित भारत–जी राम जी विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया। विधेयक के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई घटक दलों ने सुबह संसद परिसर में प्रदर्शन किया था। विधेयक पर चर्चा के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
UGC NET 2025 दिसंबर सेशन का शेड्यूल जारी, 31 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2025 दिसंबर परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट की परीक्षाएं 31 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी।
दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट नाराज,कहा-अब तक की रणनीति पूरी तरह विफल
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार जरूर दर्ज किया गया, लेकिन पूरे इलाके में घनी धुंध छाई रही। सुबह AQI 328 रिकॉर्ड किया गया, जो अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इसी बीच राजधानी के प्रदूषण संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने हालात पर गहरी नाराजगी जताई।
दिल्ली की जहरीली हवा के बीच चीन ने बताया ‘बीजिंग मॉडल’, प्रदूषण से निपटने के 6 बड़े सबक
दिल्ली की हवा एक बार फिर गंभीर रूप से प्रदूषित हो चुकी है। सर्दियों के साथ ही स्मॉग, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी आम हो गई है। इसी बीच चीन ने अपने अनुभव साझा करते हुए वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तथाकथित ‘बीजिंग मॉडल’ का हवाला दिया है और भारत के सामने कुछ अहम उदाहरण रखे हैं।
अहमदाबाद के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस सर्च ऑपरेशन के बाद अलर्ट
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार सुबह कई प्रमुख स्कूलों को बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभालते हुए संबंधित स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
मोबाइल यूजर्स पर बढ़ेगा महंगाई का दबाव, 2026 में Call और Data हो सकते हैं 20% तक महंगे
मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए आने वाला समय जेब पर भारी पड़ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का कहर, 25 से ज्यादा ट्रेनें लेट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलते ही रेल यातायात भी प्रभावित होने लगा है। घने कोहरे के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों से गुजरने वाली 25 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली-हावड़ा रूट पर देखने को मिल रहा है।
छात्रवृत्ति मुद्दे पर मंत्री चमरा लिंडा दिल्ली पहुंचे, केंद्र से बकाया राशि जल्द जारी करने का आश्वासन
रांची/दिल्ली: झारखंड में छात्रवृत्ति को लेकर चल रहे असंतोष के बीच कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बड़ा कदम उठाया है।