घने कोहरे में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 7 बसें और 3 कारें टकराईं; 4 की मौत, दर्जनों घायल
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास 7 बसें और 3 कारें आपस में भिड़ गईं।
ठंड का प्रकोप: अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में और गिरेगा तापमान
देशभर में मौसम के मिजाज लगातार सख्त बने हुए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा और शीत लहर का असर जारी रहने की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग की चादर: हाई-राइज से रिकॉर्ड वीडियो ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति एक बार फिर सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें पूरा इलाका घने स्मॉग की चादर में ढका नजर आ रहा है। पहली नजर में यह दृश्य बादलों से घिरे किसी हिल स्टेशन जैसा लगता है, लेकिन हकीकत बेहद डरावनी है, क्योंकि यह बादल नहीं बल्कि जहरीला स्मॉग है।
आधा भारत ठंड की चपेट में, कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
GOAT इंडिया टूर पर मेसी: आज मुंबई में सचिन तेंदुलकर और सुनील छेत्री से मुलाकात, 15 दिसंबर को पीएम मोदी से मिलेंगे
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इन दिनों भारत के तीन दिवसीय ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं। दौरे के पहले दिन शनिवार को उन्होंने कोलकाता और हैदराबाद में प्रशंसकों से मुलाकात की
कोलकाता में मेस्सी इवेंट बना अव्यवस्था का केंद्र, फैन्स का हंगामा, ऑर्गनाइजर गिरफ्तार
कोलकाता। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के बहुप्रचारित कोलकाता दौरे के दौरान शनिवार को साल्ट लेक स्थित विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में भारी हंगामा हो गया। दर्शकों की नाराजगी इस कदर बढ़ी कि कार्यक्रम को तय समय से पहले ही समाप्त करना पड़ा और मेस्सी को भी स्टेडियम छोड़कर लौटना पड़ा। कुछ घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है और कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
दिल्ली में AQI 400 पार, GRAP-3 लागू : निर्माण, उद्योग और वाहनों पर सख्त पाबंदियां
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार चला गया, जिसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP-3 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। कई इलाके रेड जोन में दर्ज किए गए हैं। वजीरपुर सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां AQI 443 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।
IMA Passing Out Parade : 157वीं परेड में 491 युवा अफसर सेना में शामिल, इतिहास में दर्ज हुआ दिन
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को 157वीं नियमित पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 491 ऑफिसर कैडेट्स ने कठिन प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। इसके साथ ही 14 मित्र देशों के 34 कैडेट्स भी अपनी-अपनी सेनाओं में शामिल हुए। परेड की समीक्षा थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में की और कैडेट्स की सलामी ली।
साल्ट लेक स्टेडियम में खेल और सिनेमा का संगम, मेसी से मिले शाहरुख-अबराम
कोलकाता में फुटबॉल और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक यादगार पल देखने को मिला, जब दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक ही मंच पर नजर आए। साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित विशेष
कोलकाता में मेसी का कार्यक्रम बना हंगामे की वजह, फैंस रहे मायूस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेसी के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर को देखने के लिए हजारों प्रशंसक महंगे टिकट लेकर पहुंचे थे, लेकिन अव्यवस्थित आयोजन और मेसी की बेहद संक्षिप्त मौजूदगी ने माहौल को नाराजगी और हंगामे में बदल दिया। कार्यक्रम के दौरान मेसी के जल्दी लौट जाने से फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और स्टेडियम में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।