पंकज चौधरी बन सकते हैं यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, पूर्वांचल और ओबीसी समीकरण पर नजर
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं और इस दौड़ में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। पंकज चौधरी वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं और महाराजगंज लोकसभा सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं। पार्टी के भीतर उनकी छवि एक शालीन, जमीन से जुड़े और संतुलित नेता की मानी जाती है।
मेसी की झलक न मिलने से फूटा फैंस का गुस्सा, नाराज दर्शकों ने स्टेडियम में फेंकी बोतलें
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान विवेकानंद युवा भारती साल्ट लेक स्टेडियम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नाराज दर्शकों ने बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं।
SIR Bengal : भवानीपुर में नंदीग्राम से चार गुना अधिक मतदाता नाम कटे, ईसीआई आंकड़ों से खुलासा
पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत जारी निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के ताजा आंकड़ों ने मतदाता सूची में बड़े अंतर को उजागर किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम क्षेत्र की तुलना में लगभग चार गुना अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
आधी रात कोलकाता में उतरे मेसी, हजारों प्रशंसकों ने किया ऐतिहासिक स्वागत
अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी तीन दिवसीय भारत दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं। दिसंबर की ठंड के बावजूद हजारों प्रशंसक आधी रात तक अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर डटे रहे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन
कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार, 12 दिसंबर की सुबह निधन हो गया। 90 वर्षीय पाटिल महाराष्ट्र के लातूर में रह रहे थे और उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण उनका देहांत हुआ। वे 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में गृहमंत्री बने थे, लेकिन 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।
बंगाल चुनाव से पहले सॉल्ट लेक में अयोध्या जैसा राम मंदिर बनाने के पोस्टर लगे, राजनीतिक हलचल तेज
कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में मंदिर–मस्जिद की राजनीति फिर गर्म हो गई है।
लोकसभा में ई-सिगरेट विवाद: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, स्पीकर ने की कार्रवाई की घोषणा
लोकसभा में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य पर सदन के भीतर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया। ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि पूरे देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है, ऐसे में क्या सदन के भीतर इसे इस्तेमाल करने की अनुमति है? इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने साफ कहा—“नहीं।
UPSC NDA CDS 2026: ऑफिसर रैंक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 845 पदों पर मौका
सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। UPSC ने NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) और CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल दोनों परीक्षाओं के माध्यम से कुल 845 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
दिल्ली एसीबी की जांच में नया मोड़: विनय सिंह के बेटे सनत को समन, डिजिटल फॉरेंसिक में बड़े संपर्कों का खुलासा
दिल्ली में गुरुवार सुबह हुई छापेमारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के साथ उनके बेटे सनत सिंह भी जांच के दायरे में आ गए हैं।
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा मोड़: ईलैंड में लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार
गोवा के चर्चित बिर्च नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।