भारत अब विश्व के शीर्ष 25 हथियार निर्यातकों में शामिल: वित्त मंत्री सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत अब दुनिया के शीर्ष 25 हथियार निर्यातकों में शामिल हो गया है। भारत की 100 से ज्यादा कंपनियां ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका रॉकेट सिस्टम और
संयुक्त किसान माेर्चा व आंदोलनकारी किसान एक मंच पर आए, मिलकर करेंगे केंद्र की घेराबंदी
पंजाब के खनाैरी व शंभू बाॅर्डर में चल रहे किसान मोर्चे के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई किसान संगठन आ गए हैं। सोमवार को पटियाला के पातड़ा में करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद किसानों ने एक मंच पर आकर केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
प्रधानमंत्री मोदी 15 जनवरी को मुंबई नौसेना के बेड़े में दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी शामिल करेंगे
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार 15 जनवरी को मुंबई के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और पनडुब्बी आईएनएस बाग्शीर को भारतीय समुद्री बेड़े में शामिल करेंगे।
कांग्रेस घोटालों से अपनी तिजोरियां भरती है, भाजपा करती है विकास: पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगर पंचायत सेलाकुई में भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेलाकुई के विकास के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि
CM आतिशी नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं, मंगलवार को पर्चा भरेंगी
दिल्ली CM आतिशी सोमवार को कालकाजी सीट से अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। आतिशी ने पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के साथ गिरि नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद रोड शो निकालते हुए जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय रवाना हुई थीं।
खुदरा महंगाई दर दिसंबर में चार महीने के निचले स्तर 5.22 फीसदी पर आई
दिसंबर महीने में उपभोक्ता मूल्य संचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर घटकर चार महीने के निचले स्तर 5.22 फीसदी पर आ गई है। नवंबर महीने में यह दर 5.48 फीसदी थी, जबकि पिछले साल में खुदरा महंगाई दर 5.69 फीसदी पर थी।
महाकुंभ का पहला स्नान, 60 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। सुबह साढ़े 9 बजे तक 60 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। आज 1 करोड़ भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। भक्तों पर 20 क्विंटल फूलों की वर्षा की जाएगी। महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है।
समाज को स्वामी विवेकानंद व बाबा साहेब अंबेडकर ने नई दिशाः मनोहर लाल
रोहतक। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र को स्वामी विवेकानंद तथा बाबा साहेब डा. बी.आर. अंबेडकर ने नई दिशा दी। समाज कल्याण तथा राष्ट्र उत्थान में इन दोनों महान विभूतियों को विशेष, अतुलनीय योगदान है। रविवार को केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन तथा शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित संविधान गौरव समारोह तथा राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रधानमंत्री मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना, बहुप्रतीक्षित जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करने के लिए जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को तैयारियों की समीक्षा की
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर की जा रही गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है।
शनिवार को लिखी चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि