दिल्ली में कांग्रेस की रणनीति समीक्षा बैठक, झारखंड से अंबा प्रसाद हुई शामिल
दिल्ली | दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में पार्टी की महत्वपूर्ण रणनीति समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुईं। बैठक में राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ महासचिव मौजूद रहे।
पुलिस की सूझबूझ से मिला 50 हजार रुपये वाला खोया बैग, बुजुर्ग ने जताया आभार
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने एक बुजुर्ग का खोया हुआ बैग तलाशकर उसकी बड़ी चिंता दूर कर दी। बाबरपुर कस्बे के अशोक नगर निवासी 70 वर्षीय रामलखन कठेरिया मंगलवार को अपनी पत्नी और नाती के साथ इलाज के लिए इटावा जा रहे थे।
इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
जांजगीर-चांपा : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को जिला कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जांजगीर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। धूप–दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
न्यू बैरकपुर चोरी कांड में सफलता, पुलिस ने आरोपी संग सोने-चांदी के गहने बरामद किए
News Saga Deskन्यू बैरकपुर थाना क्षेत्र में दर्ज आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कोलकाता के अलीपुर थाना इलाके से शेख इसराफिल नामक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान इसराफिल से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर मंगलवार देर रात रवींद्रनगर और महेशतला क्षेत्रों में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने इस अभियान में सोने और चांदी के कई चोरी किए गए गहने बरामद किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद आभूषण जांच को आगे बढ़ाने में अहम साबित होंगे। सभी सामानों को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामला फिलहाल जांचाधीन है।
बेलगावी में घना धुआं बना काल, कमरे में जलती आग से तीन युवकों की मौत
बेलगावी के अमन नगर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया।
आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 1 करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा ढेर
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त ‘टारगेट ऑपरेशन’ में देश के सबसे कुख्यात नक्सलियों में शामिल माडवी हिडमा को मार गिराया गया
बीएसएफ की बड़ी कामयाबी: पंजाब बॉर्डर से ड्रोन, हेरोइन और कारतूस की भारी खेप जब्त
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने खुफिया सूचना के आधार पर की गई कई कार्रवाइयों में ड्रोन, हेरोइन और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद कर तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।
भारत का विकास मॉडल विश्व के लिए प्रेरक उदाहरण बना: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को छठवें रामनाथ गोयनका व्याख्यान में दिए गए अपने भाषण को साझा करते हुए देशवासियों से अपील की कि अगले दस वर्षों में गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त होने का सामूहिक संकल्प लिया जाए।
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के भाव में मामूली गिरावट नजर आ रही है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,070 रुपये से लेकर 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,14,640 रुपये से लेकर 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
सरकार ने ‘प्लैटिनम’ आभूषणों के आयात पर 30 अप्रैल तक लगाया प्रतिबंध
नई दिल्ली | सरकार ने कुछ प्रकार के ‘प्लैटिनम’ आभूषणों के आयात पर 17 नवंबर से 30 अप्रैल, 2026 तक प्रतिबंध लगा दिया है।विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस संबंध में सोमवार को एक अधिसूचना जारी की है। इससे पहले सरकार ने सितंबर में कुछ चांदी के आभूषणों के आयात पर अगले साल 31 मार्च तक प्रतिबंध लगाया था।