बिलासपुर ट्रेन हादसा: कोरबा पैसेंजर मालगाड़ी से टकराई, 11 की मौत, 20 से अधिक घायल, जांच जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गतौरा स्टेशन के पास मंगलवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई, जिससे इंजन पूरी तरह से मालगाड़ी पर चढ़ गया।
अर्टिगा कार और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में 6 लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ देवां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार सवार 6 लोगों की जान चली गई।
हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्य सचिव और शीर्ष अधिकारियों को किया तलब
नई दिल्ली | दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के 27 औद्योगिक इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर एतराज जताते हुए दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को तलब किया है। जस्टिस प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली के मुख्य सचिव को 22 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।
भारतीय नौसेना का जहाज ‘सावित्री’ मॉरीशस के पोर्ट लुइस बंदरगाह पर पहुंचा
नई दिल्ली | भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक अपतटीय गश्ती पोत (ओपीवी) ‘सावित्री’ दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में एक दीर्घकालिक परिचालन तैनाती के तहत मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचा है। मॉरीशस के राष्ट्रीय तटरक्षक बल ने जहाज का गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण स्वागत किया। इस जहाज की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत रक्षा सहयोग की पुष्टि करने के साथ ही यह साझेदारी आपसी विश्वास, साझा मूल्यों और समान समुद्री हितों पर आधारित है।
आयुष मंत्रालय ने सफाई अभियान में कबाड़ बेचकर कमाये 7 लाख 35 हजार रुपये
नई दिल्ली | आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 5.0 के तहत देशभर में कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया। इससे कबाड़ बेचकर 7 लाख 35 हजार रुपये का राजस्व कमाया। अभियान में 1365 वर्ग फुट कार्यालय क्षेत्र खाली किया गया, 658 जन शिकायतें और 59 अपीलों का निस्तारण किया। साथ ही 101 पुरानी फाइलें हटाई गईं।
तिरुपति में वेंकटेश्वर मंदिर पर भगदड़, 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक दर्दनाक हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एकादशी के अवसर पर काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान अफरातफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। हादसे में अब तक 13 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं।
जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री
NEWS SAGA DESK गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पबद्ध है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि वे तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जबरन जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। प्रतिकूल मौसम के चलते इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास योगी खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को इत्मीनान से सुना और समझा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।
कोलकाता में एशियन माइनिंग कांग्रेस के सांस्कृतिक सत्र की मेज़बानी बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने की
कोलकाता : बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल और अर्चना अग्रवाल ने कोलकाता स्थित जे डब्ल्यू मैरियट में आयोजित 11वें एशियन माइनिंग कांग्रेस के सांस्कृतिक सत्र की मेज़बानी की। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री शुभा मुद्गल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर देश—विदेश से आए खनन विशेषज्ञ, नीति निर्माता, वैज्ञानिक एवं उद्योग प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
खेती के माध्यम से उत्पादक के साथ व्यापारी और उद्यमी भी बनें किसानः शिवराज चौहान
नई दिल्ली | केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि किसान आजीविका के साथ खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खेती बहुत जरूरी है। उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल उत्पादक न रहें बल्कि खेती के माध्यम से व्यापारी और उद्यमी भी बनें।
बिहार चुनाव प्रचार में भाजपा के तीन दिग्गज मैदान में: पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा आज करेंगे कई जनसभाएं
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता, स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कद्दावर नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के दो, शाह चार और नड्डा दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने तीनों स्टार प्रचारकों के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।