छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर रायपुर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, एक नवंबर को नवा रायपुर में लेंगे हिस्सा
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वो नवा रायपुर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जनता से भी मिलेंगे। उनका यह दौरा छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हो रहा है। राज्योत्सव में प्रधानमंत्री मोदी के हिस्सा लेने के कारण यातायात पुलिस ने बुधवार देररात विस्तृत यातायात एवं पार्किंग योजना जारी की।
राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राफेल विमान में उड़ान भरने के बाद कहा कि शक्तिशाली राफेल विमान की पहली उड़ान ने मुझमें राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं के प्रति एक नई गौरव की भावना जगाई है। राष्ट्रपति को राफेल और भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
भारत में एक साल के लिए फ्री हुआ ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन, यूजर्स को मिलेगा ₹4,788 का फायदा
नई दिल्ली : ओपनएआई ने भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ‘ChatGPT Go’ को भारत में एक साल के लिए फ्री कर दिया है। यह ऑफर 4 नवंबर 2025 से सभी भारतीय यूजर्स के लिए एक्टिव होगा।
रेल मंत्रालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 (27 अक्टूबर से 2 नवम्बर) का शुभारंभ किया। इस वर्ष का विषय है — “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी”, जो नैतिक आचरण, पारदर्शिता और सुशासन को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।
जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश
नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त करने की सिफारिश की है। जस्टिस गवई के 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद, 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं।
हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस में लगी आग, 15 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई, जिसमें 15 से अधिक यात्रियों की जलकर मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा कुरनूल के चिन्नाटेकुर उपनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुआ।
सोशल मीडिया एडमिन के लिए अररिया प्रशासन का सख्त निर्देश
फारबिसगंज/अररिया | आगामी छठ पर्व 2025 के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अररिया जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया ग्रुप्स, विशेषकर व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर के एडमिन एवं सदस्यों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) द्वारा जारी इन निर्देशों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) का सम्मान
नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में साउथ ब्लॉक में आयोजित पिपिंग समारोह के दौरान दिया गया।
दिवाली की रात भाभी का खौफनाक कांड: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर भाभी ने देवर पर किया बर्बर हमला
आगरा के बरहन क्षेत्र के खेड़ी अडू गांव में दिवाली की रात एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपनी बहन के शादी प्रस्ताव को ठुकराने से गुस्से में आकर अपने देवर पर हमला कर दिया और उसका गुप्तांग काट दिया।
कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 22-24 अक्टूबर को, नौसेना की युद्धक तैयारियों पर होगा फोकस
नई दिल्ली | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय नौसेना की द्विवार्षिक कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का दूसरा संस्करण 22 से 24 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगा। यह सम्मेलन नौसेना की युद्धक तैयारियों की पृष्ठभूमि के लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय सेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल के साथ युद्ध क्षमताओं, अंतर-संचालन क्षमता और संयुक्त अभियानों को बढ़ाने पर केंद्रित होगा।