अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में आग से हड़कंप, तीन कोच झुलसे लेकिन सभी यात्री सुरक्षित
लुधियाना। आज सुबह अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) में आग लगने की घटना ने यात्रियों को दहशत में डाल दिया। ट्रेन जब सरहिंद रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक एक कोच में आग लग गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और आपातकालीन सहायता बुलाई गई।
अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर के.सी.टी.सी. कॉलेज में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन
पूर्वी चंपारण | रक्सौल के.सी.टी.सी. कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शुक्रवार को “अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस एवं सतत विकास लक्ष्य के अवसर पर एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद बैठा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
भाजपा वीडीजी प्रकोष्ठ ने दिवंगत वीडीजी के परिवार के लिए सरकारी नौकरी और सहायता की माँग की
जम्मू | भाजपा वीडीजी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बसंत राज ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर सरकार से बिलावर के भटवाल क्षेत्र में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए ग्राम रक्षा दल (वीडीजी) के सदस्य स्वर्गीय स्वामी राज के परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी देने का आग्रह किया है।
राहुल गांधी शुक्रवार को करेंगे यूपी और असम का दौरा, हरिओम वाल्मीकि और जुबीन गर्ग को देंगे श्रद्धांजलि
नई दिल्ली | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार, 17 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश और असम का दौरा करेंगे।
‘विकास बनाम बुर्के की शरारत’, योगी आदित्यनाथ ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना
दानापुर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार चुनाव में उतर चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने दानापुर में भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने बुर्के पर बहस शुरू कर दी है। ये फर्जी पोलिंग के पक्ष में हैं जो लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती है।
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 4 युवकों की मौके पर मौत
राजस्थान, बाड़मेर। बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में देर रात करीब 2:30 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर के बाद स्कार्पियो में आग लग गई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद उछले सेंसेक्स और निफ्टी
नई दिल्ली | लगातार दो दिनों तक कमजोरी का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज मजबूती के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। पहले 1 घंटे के कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। इस वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत और निफ्टी 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।
एयर इंडिया 26 अक्टूबर से सर्दियों के दौरान शुरू करेगी 174 नई साप्ताहिक उड़ानें
नई दिल्ली | टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने 26 अक्टूबर से उत्तरी शीतकालीन कार्यक्रम के तहत प्रमुख घरेलू और कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 174 साप्ताहिक उड़ानें जोड़ने की घोषणा की है। एयर इंडिया इनका संचालन अपने सिंगल-आइल विमानों के जरिए करेगी। इन उड़ानों से भारतीय शहरों के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लोकप्रिय गंतव्यों के लिए क्नेक्विटी और मजबूत होगी।
देश का निर्यात सितंबर में 6.74 फीसदी बढ़कर हुआ 36.38 अरब डॉलर
नई दिल्ली | वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सितंबर में देश का निर्यात 6.74 फीसदी बढ़कर 36.38 अरब डॉलर हो गया। आयात 16.6 फीसदी बढ़कर 68.53 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा 32.1 अरब डॉलर रहा। सोना, चांदी, उर्वरक और इलेक्ट्रॉनिक्स के आयात में इजाफा होने के कारण आयात में वृद्धि हुई है।
हजारीबाग पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार हथियारबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार
हजारीबाग | झारखंड की हजारीबाग पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्त में आए अपराधियों के पास ने हथियार, जिंदा कारतूस और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।