विशाखापत्तनम में एआई केंद्र स्थापित करने के लिए 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा गूगल
नई दिल्ली | अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने विशाखापत्तनम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) हब बनाने का ऐलान किया है। कंपनी अगले पांच वर्ष में केंद्र स्थापित करने के लिए 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। यह अमेरिका के बाहर कंपनी की सबसे बड़ी परियोजना और एआई हब होगा।
एनएचआरसी के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे रामनाथ कोविंद
नई दिल्ली | राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्थापना दिवस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम यहां के विज्ञान भवन में 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मेडिकल टेस्टों की ऑनलाइन पेमेंट के लिए ऐप विकसित करने के दिए निर्देश
शिमला | मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के अस्पतालों में होने वाले मेडिकल टेस्टों की ऑनलाइन पेमेंट के लिए ऐप विकसित करने निर्देश दिए हैं।
प्रल्हाद जोशी मंगलवार को विश्व मानक दिवस पर समारोह की करेंगे अध्यक्षता
नई दिल्ली | केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए कर्मचारी नामांकन अभियान शुरू किया
नई दिल्ली | श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को ‘कर्मचारी नामांकन अभियान’ (ईईसी 2025) शुरु किया। यह पहल सेवानिवृत्ति निधि का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के जरिए श्रमिकों को संगठित सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए की गई है।
दिल्ली टेस्ट: वेस्टइंडीज 390 पर ऑलआउट, भारत को 121 रनों का लक्ष्य
नई दिल्ली | भारत ने दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी को 390 रनों पर समेट दिया। इसके साथ ही भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत ने पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 248 रन बनाए। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त मिली।
उत्तर बंगाल दौरे पर ममता बनर्जी, आपदा मृतकों के परिजनों को सौंपा नियुक्ति पत्र
जलपाईगुड़ी | कुछ ही दिनों के भीतर एक बार फिर उत्तर बंगाल की आपदा प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नागराकाटा में आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के एक-एक सदस्य को होमगार्ड पद पर नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही प्रत्येक मृतक परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
कोर्ट के फैसले पर तेजस्वी बोले- हम भाजपा से लड़ेंगे, रविशंकर ने पूछा- ऐसे कैसे बदलेंगे बिहार
नई दिल्ली | बिहार चुनाव के बीच आईआरसीटीसी घोटाले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव से पहले पार्टी पर हमला बताया है। इस पर पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी से पूछा कि वह बिहार बदलने का वादा करते हैं, लेकिन आईपीसी की धारा 420 उन पर लगी है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिए करूर भगदड़ की सीबीआई जांच के आदेश, निगरानी करेगी तीन सदस्यीय समिति
नई दिल्ली | उच्चतम न्यायालय ने 27 सितंबर को टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान करूर में हुई भगदड़ की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। जस्टिस जेके माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। कोर्ट ने सीबीआई जांच की निगरानी के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व जज जस्टिस अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने का भी आदेश दिया है।
भारतीय दल प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के लिए फिर इस हफ्ते जाएगा अमेरिका
नई दिल्ली | प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जाएगा। दोनों पक्ष इस समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं। प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अमेरिका के साथ बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है।