रेल मंत्री बुधवार को करेंगे आईआरईई 2025 का उद्घाटन, चीन-रूस सहित 15 से अधिक देश लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली | रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 15 से 17 अक्टूबर तक यहां भारत मंडपम में आयोजित होने वाली 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई 2025) का उद्घाटन करेंगे।
‘तांत्रिक’ बनकर इंस्टाग्राम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
नई दिल्ली | नई दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस टीम ने एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो इंस्टाग्राम पर खुद को ऑनलाइन ‘तांत्रिक’ बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पकड़े गए आरोपित की पहचान झुंझुनूं राजस्थान निवासीराहुल (20) के रूप में हुई है।
आईआरसीटीसी मामले में लालू, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय
नई दिल्ली | दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने रेलवे टेंडर घोटाला मामले के आरोपितों लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने आरोप तय करने का आदेश दिया।
एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ा, टाटा संस का 2032 तक करेंगे नेतृत्व
नई दिल्ली | टाटा समूह में विवाद के बीच एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब 2032 तक वे टाटा संस के चेयरमैन रहेंगे। जो चंद्रशेखरन 1987 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) टीसीएस में इंटर्न थे।
मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
नई दिल्ली | मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना की चार दिवसीय भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को संविधान की छठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने साल 1990 से 2000 तक मंगोलिया में भारत के राजदूत रहे प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु और लद्दाख के सम्मानित नेता 19वें कुशोक बकुला रिनपोछे के योगदान को भी याद किया।
सर्राफा बाजार में सांकेतिक गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। कीमत में कमी होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,070 रुपये से लेकर 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,14,640 रुपये से लेकर 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,79,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
भाजपा अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सत शर्मा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र किया दाखिल
श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सत शर्मा (सीए) ने सोमवार को श्रीनगर में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
स्टॉक मार्केट में टाटा कैपिटल की फीकी एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराने वाली टाटा सन्स की सब्सिडरी टाटा कैपिटल के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के
अगले सप्ताह सिर्फ एक नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 10 कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग
नई दिल्ली | सोमवार यानी 13 अक्टूबर से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में हलचल लगभग शांत रहने वाली है। इस सप्ताह सिर्फ एक नया आईपीओ लॉन्च होने वाला है। ये आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है। हालांकि निवेशकों के सामने पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले छह आईपीओ में भी बोली लगाने का मौका बचा हुआ है।
घरेलू सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी से नए शिखर पर पहुंचे सोना और चांदी
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी बरकरार रहा। दोनों चमकीली धातुएं आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंची हुई हैं। आज के कारोबार में सोना 1,110 रुपये से लेकर 1,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है।