शेयर समीक्षा : पॉजिटिव संकेतों से शेयर बाजार में पूरे सप्ताह बनी रही मजबूती
नई दिल्ली | शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह में घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे सप्ताह मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुआ। इस सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,293.65 अंक यानी 1.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,500.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने साप्ताहिक आधार पर 391.10 अंक यानी 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,285.35 अंक के स्तर पर पिछले सप्ताह के कारोबार का अंत किया।
85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग, दिव्यांग और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मी पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे मतदान
गोपालगंज | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में अब 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं, 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग मतदाताओं और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मियों को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर | छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज रविवार काे नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
रांची | रांची का मोरहाबादी मैदान रविवार को जोश, उमंग और देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यहां स्वदेशी मैराथन-2025 का आयोजन किया गया, जिसका थीम ‘स्वदेशी अपनाओ,आत्मनिर्भर भारत बनाओ’ था। इस आयोजन में हजारों युवक-युवतियों, स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
आरटीआई अधिनियम के 20 साल पूरे होने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर लगाया इसे कमजोर करने का आरोप
नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘सूचना का अधिकार अधिनियम 2005’ के 20 साल पूरे होने पर कहा कि आरटीआई ने शुरुआत में पारदर्शिता और जवाबदेही के नए युग की नींव रखी थी, लेकिन पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने इस कानून को व्यवस्थित रूप से कमजोर कर लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों को खोखला कर दिया है।
आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आईएएस पत्नी को लिखा पत्र
नई दिल्ली | हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवंगत अधिकारी की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार को पत्र लिखकर संवेदनाएं व्यक्त की।
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 20वें संस्करण में उमड़ा जोश, 40 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हुए शामिल
नई दिल्ली | राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार सुबह 40 हजार से ज्यादा धावक वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 20वें संस्करण का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए। हर वर्ग के प्रतिभागी, चाहे वो पेशेवर, छात्र, सैनिक हों या वरिष्ठ नागरिक ही क्यों ना हों- आयोजन स्थल पर उमड़ पड़े। शहर की सड़कें रंगों और सौहार्द के एक जीवंत कैनवास में बदल गईं।
मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं के प्रवेश पर रोक को लेकर कांग्रेस ने मांगा जवाब
नई दिल्ली | अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं को देश का गौरव बताते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना को महिलाओं का अपमान बताते हुए सरकार से जवाब मांगा, वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए केंद्र की चुप्पी पर सवाल उठाए।
उप्र एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो तस्कर, 44 लाख का गांजा बरामद
प्रयागराज | उत्तर प्रदेश एसटीएफ की लखनऊ फील्ड इकाई की टीम ने शुक्रवार को प्रयागराज जिले के बारा थाना क्षेत्र से गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। टीम ने तस्करों के कब्जे से 176 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 44 लाख रूपये कीमत है। यह जानकारी एसटीएफ लखनऊ फील्ड इकाई पुलिस उपाधीक्षक धमेन्द्र कुमार शाही ने दी।
सीसीआरएएस ने की युवाओं के लिए स्टूडेंटशिप प्रोग्राम फॉर आयुर्वेद रिसर्च केन-4.0 की शुरुआत
नई दिल्ली | आयुष मंत्रालय की केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने शुक्रवार को अपने प्रमुख स्टूडेंटशिप प्रोग्राम फॉर आयुर्वेद रिसर्च केन (एसपीएआरके) के चौथे संस्करण, एसपीएआरके -4.0 (2025-26) की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य पूरे देश में आयुर्वेद पूर्वस्नातको में वैज्ञानिक जिज्ञासा और शोध योग्यता को बढ़ावा देना है।