कफ सिरप से बच्चों की मौत की जांच संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
नई दिल्ली | उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत की जांच की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका खारिज करने का आदेश दिया।
वीवर्क इंडिया की स्टॉक मार्केट में फ्लैट एंट्री, घाटे में आईपीओ निवेशक
नई दिल्ली | फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस ऑपरेटर वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट के लिमिटेड शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में फ्लैट एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 648 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 1.50 रुपये डिस्काउंट के साथ 646.50 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 2 रुपये प्रीमियम के साथ 650 रुपये के स्तर पर हुई।
भ्रष्टाचारियों को जनता घर बैठा देती है : अमित शाह
नई दिल्ली | केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को केशोपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में आयोजित समारोह में दिल्ली के लिए 1816 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का उद्घाटन और 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज घोषित परियोजनाएं अस्सी फीसदी यमुना को निर्मल बनाने से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यमुना को सात महीने में प्रयागराज तक स्वच्छ करने की योजना बन चुकी है।
डीजीसीए ने इंडिगो पर लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना, एयरलाइन आदेश को देगी चुनौती
नई दिल्ली | नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पायलट प्रशिक्षण में कथित खामियों के लिए इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड पर यह जुर्माना लगाया है। कंपनी इस फैसले को चुनौती देने की योजना बना रही है।
कफ सिरप से बच्चों की मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट 10 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
नई दिल्ली | उच्चतम न्यायालय मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले पर सुनवाई को तैयार हो गया है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष गुरुवार काे इस मामले की जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया गया। इसके बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर को सुनवाई करने का आदेश दिया।
बतौर कप्तान रोहित भैया के शांत स्वभाव को आगे बढ़ाना चाहते हैं शुभमन गिल
नई दिल्ली | भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के नवनियुक्त युवा कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को कहा कि वह वनडे टीम की कप्तानी संभालते हुए वे अपने पूर्ववर्ती रोहित शर्मा की ‘शांत स्वभाव’ और ‘ड्रेसिंग रूम में बनाई गई एकजुटता’ को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
सभी ठोस कचरे को सड़क निर्माण में उपयोग करने की योजनाः गडकरी
नई दिल्ली | केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि साल 2027 तक देश के सभी ठोस कचरे को सड़क निर्माण में उपयोग करने की सरकार की योजना है। इस ‘कचरे से धन’ (वेस्ट टू वेल्थ) पहल के तहत अब तक 80 लाख टन कचरा चिह्नित कर सड़क परियोजनाओं में उपयोग किया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ टिकाऊ बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है।
दिनदहाड़े सोने की दुकान से आभूषण लेकर अपराधी फरार
जलपाईगुड़ी | भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े सोने की दुकान से आभूषण लेकर एक अपराधी फरार होने से इलाके में सनसनी मच गई है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे जिले के राजगंज ब्लॉक के भुटकिहाट में हुई है।
बिहार में अखिल भारतीय जन संघ के लिए समान चुनाव चिन्ह आवंटित करे चुनाव आयोग : दिल्ली हाई काेर्ट
नई दिल्ली | दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि वो अखिल भारतीय जन संघ को बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक कॉमन चुनाव चिन्ह आवंटित करे। जस्टिस मिनी पुष्करणा की बेंच ने ये आदेश दिया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा साझेदारी के लिए तीन प्रमुख समझौतों पर किये हस्ताक्षर
नई दिल्ली | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करके अपनी यात्रा शुरू की। पहले दिन विदेश मंत्री पेनी वोंग और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात करके द्विपक्षीय बैठकें कीं। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने तीन प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर करके अपनी रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है।