देश की महत्वकांक्षा 5-जी से आगे, ध्यान अब 6-जी एवं उपग्रह संचार पर : सिंधिया
नई दिल्ली | केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि भारत की महत्वाकांक्षाएं 5-जी तक ही नहीं है, ल्कि अब ध्यान 6-जी एवं उपग्रह संचार पर है। अब लक्ष्य 6-जी पेटेंट का 10 फीसदी हासिल करना है। केंद्रीय संचार मंत्री नें इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 को संबोधित करते कहा कि भारत की क्रांतिकारी डिजिटल यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है, जिन्होंने दूरसंचार को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में रखा है।
वायु सेना दिवस पर भारत ने हिंडन एयरबेस से ‘फ्लाईपास्ट’ में दिखाई हवाई ताकत
नई दिल्ली | भारतीय वायु सेना ने बुधवार को अपने 93वें स्थापना दिवस पर हिंडन एयरबेस पर फ्लाईपास्ट के जरिये भारत की हवाई ताकत का प्रदर्शन किया। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए मिग-21 बाइसन को भी छह दशकों से अधिक दी गई सेवा के सम्मान में फ्लाईपास्ट का हिस्सा बनाया गया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने समारोह की शोभा बढ़ाई, जबकि औपचारिक परेड की समीक्षा वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने की।
सीजेआई पर जूता फेंकने की घटना पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- दोषियों को मिले कड़ी सजा
नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किेशाेर पर नरमी न बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को यदि अनदेखा किया गया, तो सम्पूर्ण न्याय व्यवस्था की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिह्न लग सकता है।
आईआईएम रायपुर के निदेशक के इस्तीफे पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा
नई दिल्ली | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक राम कुमार काकनी के इस्तीफे पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर सार्वजनिक संस्थानों की स्वायत्तता को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार न केवल नए सशक्त संस्थानों के निर्माण में विफल रही है, बल्कि पहले से सुसंगठित और कार्यशील संस्थाओं की स्वतंत्रता को भी सीमित कर रही है।
वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और खरगे समेत तमाम गणमान्यों ने दी बधाई
नई दिल्ली | भारतीय वायुसेना दिवस के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेम तमाम गणमान्यों ने वीर जवानों के साहस, समर्पण और देशभक्ति की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।
युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
नई दिल्ली | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैज्ञानिकों से मौजूदा समाधानों से आगे सोचने और युद्ध को नई परिभाषा देने वाली तकनीकों के विकास का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें तकनीक में न तो नकलची बनना है और न ही अनुयायी, बल्कि हमें दुनिया के लिए निर्माता और मानक निर्धारक बनना है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री मोदी को 24 वर्षों की जनसेवा पर दी बधाई
नई दिल्ली | केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में कार्य करते हुए 24 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने उन्हें देश को वैश्विक मंच पर अलग पहचान दिलाने वाला नेता बताया।
छिंदवाड़ा सिरप कांड को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार पर उठाए सवाल, गंभीर आरोप लगाए
भाेपाल | मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार काे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए छिंदवाड़ा में नकली और जहरीली खांसी की सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ के सेवन से मासूम बच्चों की मौतों काे लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल स्वास्थ्य विभाग की विफलता का प्रतीक है, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार का जीता-जागता प्रमाण है।
‘फर्जी’ कॉल सेंटर मामले में ईडी की दिल्ली-एनसीआर में 15 ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को एक ‘फर्जी’ कॉल सेंटर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी की।
साइबर सेल ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपित गिरफ्तार
नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल यूनिट ने साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देशभर में फैले ऐसे अपराधियों के साथ मिलकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठग रहे थे। इस मामले में एक 80 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी से 42.49 लाख की ठगी की गई थी।