सरकार ने एनसीडीआरसी में सदस्य पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) में सदस्य के रिक्त पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि से पहले होने वाली किसी भी अतिरिक्त रिक्ति के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
तबाही का आकलन करने धराली पहुंची पीडीएनए टीम, पीड़िताें से भी की वार्ता
उत्तरकाशी | राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से हुई तबाही के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) टीम ने प्रभावित राज्यों का दौरा शुरू कर दिया है। पीडीएनए की टीम ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र धराली गांव और हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण किया और आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया।
आत्मनिर्भरता से सशक्त बनेगा भारत और विकास से लोगों पर कर का बोझ होगा कम: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक उथल-पुथल और अनिश्चितताओं के बीच भारत आत्मनिर्भरता की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों पर निर्भर रहने से विकास बाधित होता है। ऐसे में भारत का संकल्प ‘आत्मनिर्भर भारत’ ही है।
जीएसटी पर सरकार से जल्द मिलेगी एक और खुशखबरी, पीएम मोदी ने दिए बड़े संकेत
केंद्र सरकार ने हाल के दिनों में लोगों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी की कीमतों में कटौती की। जीएसटी की नई दरें सोमवार यानी 22 सितंबर से लागू हो गईं। इस तोहफे के बाद के बाद पीएम मोदी ने एक और खुशखबरी दी है।
अमित शाह आज रात पहुंच रहे हैं कोलकाता, कल तीन दुर्गा पंडालों का करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल (26 सितंबर) को पश्चिम बंगाल के प्रवास के दौरान कोलकाता में तीन प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश भाजपा के नेताओं के अनुसार, शाह गुरुवार रात कोलकाता पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच देने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2025 गुरुवार से शुरू हो गया। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेड शो का उद्घाटन किया। उद्यमियों को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री अलग-अलग स्टॉल पर भी गए।
छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में हुई पर्याप्त बारिश, राज्य में अच्छे फसल के आसार
रायपुर | छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में औसत वर्षा काफी अच्छी हुई है। इससे राज्य में अच्छी फसल के आसार बढ़ गए हैं। प्रदेश में 48.65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान, मक्का, कोदो-कुटकी सहित विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। खेतों में निदाई-गुड़ाई सहित खाद और दवाई छिड़काव का कार्य तेजी के साथ जारी है। इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने 48.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा है।
बाबा नीम करोली महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म का पोस्टर लांच
लखनऊ | बाबा नीम करोली महाराज पर बनने वाली भावपूर्ण फिल्म का बुधवार को राय उमानाथ बली सभागार लखनऊ में बुधवार काे पोस्टर लांच किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक पद्मश्री मधुर भंडारकर, संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मांडवी सिंह, जयसिंह पुंडीर, जिला जज अलीगढ़ आदि उपस्थित रहे। यह फिल्म दिसंबर माह में रिलीज होगी और आम जनता को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने लड़ाकू विमान मिग-21 में भरी उड़ान
नई दिल्ली | वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 62 साल देश की सेवा करके रिटायर होने जा रहे लड़ाकू विमान मिग-21 में बुधवार को ‘बादल’ फॉर्मेशन में उड़ान भरी। विदाई से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर फ्लाईपास्ट में शामिल होकर मिग-21 ने आसमान में अपना जलवा बिखेरा। इस रिहर्सल में मिग-21, जगुआर और सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम ने शानदार फ्लाई पास्ट किया।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने किया सिल्क एक्स्पो 2025 का शुभारंभ
देहरादून | कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून के एक निजी होटल में सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय, रेशम निदेशालय उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिल्क एक्स्पो 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने एक्स्पो में लगे स्टालों का अवलोकन भी किया।