इंदौर में पांच मंजिला मकान धंसा, मलबे में दबे दो लोगों की मौत, 12 को बचाया गया
इंदौर (मध्य प्रदेश) : देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने
देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त में 6.3 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली | देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त में 6.3 फीसदी बढ़ा है। यह इसका 13 महीने का उच्चतम स्तर है। इससे पिछले महीने जुलाई में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 3.7 फीसदी थी।
मतदाता जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन
जगदलपुर | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, जगदलपुर में आज सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नवप्रवेशी विद्यार्थियों हेतु मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव गुहे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र के मूल्यों और उनके वोट के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें मतदाता के रूप में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर परिसर में फ्री वाई-फाई सेवा, रोजाना मिलेगा एक जीबी डाटा
जगदलपुर | बस्तर में दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल ने बड़ा कदम उठाया है। आज साेमवार से चार अक्टूबर तक मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में बीएसएनएल द्वारा फ्री वाई-फाई सेवा की शुरुआत की गई है। श्रद्धालुओं ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे वे मंदिर परिसर में रहते हुए आसानी से अपने परिजनों से जुड़े रहेंगे और सोशल मीडिया पर दशहरे की झलकियाँ साझा कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने किया राजा भगीरथ की प्रतिमा का अनावरण
देहरादून | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजभवन परिसर में ‘‘भगीरथ उद्यान’’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर महान राजा भगीरथ की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। राज्यपाल ने प्रतिमा को न केवल एक स्मारक, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा-स्तंभ बताया।
विश्व सांकेतिक भाषा दिवस पर डीईपीडब्ल्यूडी बधिरों के लिए शुरू करेगा कई प्रोग्राम
नई दिल्ली | विश्व सांकेतिक भाषा दिवस के मौके पर केंद्र सरकार का दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) मंगलवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कई नई पहलें शुरू करेगा। इनमें द्वि-वार्षिक न्यूजलेटर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम, छह महीने का ऑनलाइन आईएसएल प्रशिक्षण, नई शिक्षण सामग्री, आईएसएल में 100 विज्ञान-तकनीकी शब्द, अंग्रेजी भाषा कार्यक्रम, 3,189 आईएसएल ई-सामग्री वीडियो, प्रोजेक्ट इंक्लूजन ऐप के साथ आईएसएल का उपयोग और 18 एनबीटी पुस्तकों का आईएसएल संस्करण शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने कार्यभार संभाला
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। वे स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर थे।
स्वावलंबन आंदोलन को मिली नई गति, पूजा आसन बुनाई व माला निर्माण प्रकल्प का शुभारंभ
हरिद्वार | आत्म निर्भरता का पहला सोपान है स्वावलंबन और स्वावलंबन साधना का महत्त्वपूर्ण कड़ी है उन्नति का आधार। यानि हमारी आत्मिक उन्नति-गायत्री साधना से भौतिक उन्नति-स्वावलंबन पर आधारित है।
नैनीताल के सुनकिया गांव में शुरू हुआ ग्रामीण महिलाओं का सामुदायिक होमस्टे-घस्यारी
नैनीताल | सतत पर्यटन की दिशा में अहम पहल करते हुए नैनीताल जनपद के मुख्तेश्वर के समीपवर्ती गांव सुनकिया की ग्रामीण महिलाओं ने ‘घस्यारी’ नामक सामुदायिक होमस्टे की शुरुआत की है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया स्वच्छता का महत्व
जयपुर | ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ के अंतर्गत स्वच्छ आदतों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड सांस्कृतिक दल द्वारा रेल भवन के विचार सभागार में स्वच्छता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।