जीएसटी सुधारों से हर वर्ग के लोगों को हो रहा लाभः भाजपा
नई दिल्ली | वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आज से देशभर में लागू हो गया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीएसटी की नई दरों को महाबचत महोत्सव बताते हुए कहा है कि इन सुधारों से हर वर्ग के लोगों को लाभ हो रहा है।
शिक्षा सिर्फ रोजगार प्राप्त का माध्यम नहीं,समाज को दिशा देने वाला सबसे मजबूत आधार : स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
रायपुर | स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मुख्य आतिथ्य में आज केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ रायपुर संभाग का वार्षिक अधिवेशन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में आयोजित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा सिर्फ रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को दिशा देने वाला सबसे मजबूत आधार है।
चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया उद्भेदन, सात गिरफ्तार
कोडरमा | जिले में बीते दो महीनों के अंदर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी की घटनाओं में शामिल सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने सोमवार को नवलशाही थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
अडानी संबंधी रिपोर्टिंग पर रोक लगाने के मामले में याचिका डिस्ट्रिक्ट जज को ट्रांसफर
नई दिल्ली | दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) सुनील चौधरी ने अडाणी से जुड़ी रिपोर्टिंग पर रोक के सीनियर सिविल जज के आदेश के खिलाफ स्वतंत्र पत्रकार प्रांजय गुहा ठाकुरता और वेबसाइट न्यूज लाउंड्री की याचिका को डिस्ट्रिक्ट जज (डीजे) के पास ट्रांसफर कर दिया है।
भोपाल: कूलर के करंट से मासूम ने तोड़ा दम, घर में खेलते समय हुआ हादसा
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बजरिया इलाके में साेमवार सुबह घर में खेलते समय चार साल का मासूम कूलर के करंट की चपेट में आ गया। बेसुध हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घाेषित कर दिया। साेमवार दाेपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें का साैंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मनोहर लाल ने की दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता के लिए ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ आने की अपील
नई दिल्ली | केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने देश के लोगों से अपील की है कि लोग स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ आकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए काम करें।
ट्रूअल्ट बायोएनर्जी का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 472–496 रुपये प्रति शेयर
नई दिल्ली | जैव ईंधन बनाने वाली कंपनी ट्रूअल्ट बायोएनर्जी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 29 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 472–496 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
सोनीपत में कांग्रेसियों ने अग्रसेन को किया नमन
सोनीपत | जिला कांग्रेस कमेटी सोनीपत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मुरथल रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर पहुंचकर महाराजा अग्रसेन की जयंती पर सोमवार को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण संजीव दहिया, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पूर्व एचपीएससी सदस्य सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फतेहाबाद : सेवा पखवाड़े में चलाया स्वच्छता अभियान, एनएसएस का महत्व बताया
फतेहाबाद | मनोहर मैमोरियल कॉलेज में 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा सोमवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। एनएसएस वॉलंटियर्स सहित कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में हिस्सा लिया और कॉलेज में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राजीव बत्रा, सचिव विनोद मेहता एडवोकेट, उप प्रधान अशोक तनेजा, बीएड कॉलेज उप प्रधान संजीव बत्रा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में विभिन्न तरह के पौधे भी लगाए।
यूपी में मिशन शक्ति से प्रेरित होकर स्वालंबन की राह पर बढ़ रहीं थारू महिलाएं
बलरामपुर | उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के पांच वर्ष पूरे होने पर इसका असर अब गांव-गांव में दिखने लगा हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जनपद की नेपाल सीमा क्षेत्र के मोहकमपुर गांव में शिक्षामित्र लक्ष्मी देवी थारू महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखा रही हैं।