कवर्धा में दुर्गा माता पंडाल विवाद, माता वहीं विराजेंगी, जहां पहले विराजती थीं : गृह मंत्री विजय शर्मा
कवर्धा/रायपुर | छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार काे दुर्गा माता पंडाल को लेकर दो पक्षाें के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसमें कई लाेग घायल हो गए हैं। हंगामा इतना बढ़ा कि अतिरिक्त पुलिस लगाना पड़ा है। इस मामले में आज सोमवार को गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशासन ने दोनों पक्षों से बैठाकर बातचीत की है। कुछ लोगों द्वारा व्यवस्था तोड़कर पंडाल को हटाने की कोशिश की गई थी,
प्रधानमंत्री मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं की अधारशिला रखेंगे। इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अरुणाचल प्रदेश का दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री याेगी ने जीएसटी सुधार काे बताया प्रधानमंत्री की तरफ से दीपावली उपहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएसटी सुधारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से देशवासियों को दीपावली का उपहार बताते हुए जीएसटी की घटी दरों को रोजगार बढ़ाने में सहायक बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी कम होने से आम उपभोक्ता की क्रय शक्ति बढ़ेगी।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो वर्दीधारी पुरूष नक्सली ढेर
जगदलपुर | छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में साेमवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। अब तक दो (02) नक्सलियों के शव हथियार समेत बरामद किये गये हैं।
नवरात्रि पर आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ बचत उत्सव की साक्षी बन रही है दिल्ली : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली इस नवरात्रि पर आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ जीएसटी सुधारों के लागू होने पर बचत उत्सव की भी साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कर सुधारों ने हर परिवार को राहत दी है और हर व्यापारी को नए विश्वास और अवसर का संबल प्रदान किया है।
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप : जेमिमा रोड्रिग्स ने 16 सदस्यीय भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं
नई दिल्ली | भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने 11 से 25 नवंबर तक भारत में खेले जाने वाले पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के लिए चुनी गईं सभी 16 खिलाड़ियों को शुभदकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में शुरू हुई है पथ संचलन की श्रृंखला
देहरादून | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केदारनगर की बस्तियों में पथ संचलन कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज शाह नगर बस्ती से पथ संचलन किथा गया।
एसडीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
देहरादून | जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि ने आज तहसील सदर अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हाल जाना और आपदा रेस्क्यू एवं राहत कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया।
नौसेना प्रमुख चार दिन के श्रीलंका दौरे पर, अंतरराष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
नई दिल्ली | नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी सोमवार को श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान वह तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ रक्षा सहयोग के व्यापक मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। एडमिरल त्रिपाठी कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन के 12वें संस्करण में भी भाग लेंगे, जिसका विषय इस बार ‘बदलती गतिशीलता के तहत हिंद महासागर का समुद्री परिदृश्य’ रखा गया है।
शारदीय नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और खरगे समेत तमाम राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली | शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम राजनेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की।