AFC Women’s Asian Cup: झारखंड की अष्टम उरांव भारतीय टीम में शामिल
झारखंड की बेटी अष्टम उरांव को सीनियर एएफसी(Asian Football Confederation) महिला एशियन कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही वह एशिया कप में जगह बनाने वाली झारखंड की पहली महिला फुटबॉलर बन गई हैं।
द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर ईसीबी की सफाई, भेदभाव की खबरों को बताया निराधार
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव की आशंकाओं को खारिज कर दिया है।
डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह ने पूरे किए 150 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने सराहा
नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह ने मंगलवार को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच (कैप) पूरे किए। यह उपलब्धि उन्होंने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट चरण में स्पेन के खिलाफ खेले गए तीसरे मुकाबले में हासिल की।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: जसप्रीत बुमराह बने भारत के सबसे सफल गेंदबाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
रांची के नवोदय विद्यालय में आधुनिक आर्चरी एरेना की सौगात, DC ने किया उद्घाटन
पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में आधुनिक आर्चरी एरेना का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने किया।
लोहरदगा लायंस ने जीता बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 खिताब, समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान, में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का समापन समारोह शुक्रवार को भव्य तरीके से संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फाइनल मुकाबले में लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे पीएम मोदी, तेंदुलकर परिवार ने दिया निमंत्रण
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। इस संबंध में सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री से मुलाकात की जानकारी दी।
भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, फाइनल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंग्लैंड को 100 रन से हराया
भारतीय अंडर-19 टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित करते हुए रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। हरारे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने की पत्रकारों की भूमिका की सराहना
माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को रांची प्रेस क्लब द्वारा जे.के. इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू (रांची) में आयोजित “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026” के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
झारखंड की बेटियों का कमाल, SAFF U-19 महिला फुटबॉल टीम में 6 खिलाड़ियों का चयन
झारखंड के लिए गर्व की बात है कि गुमला स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (इंडोर स्टेडियम) की चार महिला खिलाड़ियों का चयन सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में किया गया है।