आर अश्विन ने आईपीएल को कहा अलविदा, अब विदेशी टीम के लिए करेंगे खेल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने आईपीएल से भी संन्यास का एलान कर दिया है। आईपीएल में पांच अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके अश्विन ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी ट्वीट कर दी है। बता दें कि पिछले साल अश्विन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कहा।
एशिया कप से पहले बड़ा झटका: BCCI ने 15 साल पुराने टीम इंडिया के दिग्गज को किया बाहर
बीसीसीआई ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मालिश करने वाले दिग्गज राजीव कुमार से नाता तोड़ लिया है। राजीव कुमार एक दशक से भी ज्यादा समय से टीम इंडिया का हिस्सा थे। वह हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ भी गए थे, लेकिन अब उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया।
AB De Villiers ने आईपीएल 2026 से पहले RCB में वापसी के संकेत दिए, कहा- ‘मेरा दिल हमेशा…’
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में लौटने के संकेत दिए हैं। उन्होंने भविष्य में आरसीबी के कोच या मेंटर की भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की।
BCCI जल्द नए स्पॉन्सर की तलाश में, Asia Cup में ‘सूर्या ब्रिगेड’ की चुनौतियां बढ़ने की संभावना
ड्रीम11 ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को ये आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि अब वे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रायोजक नहीं रह सकते। इसके बाद भारतीय टीम को 9 सिंतबर से शुरू हो रहे एशिया कप मे बिना मुख्य प्रायोजक के खेलना पड़ सकता है।
एशिया कप से पहले टीम इंडिया में बदलाव, BCCI ने 15 साल के सदस्य को किया बाहर
अगले महीने की नौ तारीख से संयुक्त अरब अमीरात की जमीन पर एशिया कप-2025 की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस एलान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक और बड़ा फैसला किया है और छंटनी करने की सोची है। इसका असर भी दिखने लगा है।
BCCI ने पुष्टि की: विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से रिटायर नहीं होंगे
भारतीय क्रिकेट में बीते कुछ दिनों से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी वनडे से संन्यास का एलान कर सकते हैं। दोनों ने पिछले साल टी20 और इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब ये दोनों सिर्फ वनडे खेलते हैं।
Asia Cup 2025: संजू सैमसन ने शुरू की तैयारी, नई भूमिका निभाने का संकेत देकर दी कुर्बानी का इशारा
भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को एशिया कप-2025 के लिए टीम में चुना गया है। संजू बीते कुछ महीनों से लगातार भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं और शानदार खेल दिखा रहे हैं। एशिया कप में भी उनसे उम्मीद होगी कि वह अपने दमदार खेल से टीम इंडिया को जीत दिलाएं। हालांकि, इस एशिया कप में संजू बदले-बदले नजर आएंगे।
श्रेयस अय्यर बन सकते हैं वनडे कप्तान, BCCI तैयारी में; रोहित के फैसले के बाद होगा अंतिम निर्णय
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एशिया कप की टी20 टीम में नहीं चुने गए मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय वनडे टीम के कप्तान के तौर पर देख रहा है। वहीं, सूर्य कुमार यादव के बाद शुभमन गिल टी-20 कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
टेस्ट-वनडे के बाद टी-20 में शुभमन गिल की एंट्री, एशिया कप टीम ने दिए संकेत
मुंबई में मंगलवार को एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम टीम की घोषणा होते ही यह माना जा रहा है कि अब बीसीसीआई तीनों प्रारूप में एक ही कप्तान की रणनीति अपनाने जा रहा है। टेस्ट में शुभमन गिल कप्तान हैं और वनडे में वह उपकप्तान हैं।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह और कुलदीप की वापसी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने मंगलवार को यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है।