कोच के कहने पर सुनील छेत्री ने संन्यास से वापसी की
भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे सुनील छेत्री ने जून 2024 में कतर के खिलाफ मैच के बाद कोलकाता में संन्यास ले लिया था। 19 साल के उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद भारतीय फुटबॉल में सबसे बड़ा सवाल था – “सुनील छेत्री के बाद कौन?”
हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में हरियाणा और झारखंड आमने-सामने
हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 12 मार्च को शाम पंचकूला के ताऊ देवी लाल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत विजेता हॉकी हरियाणा की टीम हॉकी झारखंड से भिड़ेगी।
आईपीएल 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स को झटका, पहले हाफ में नहीं खेल पाएंगे मयंक यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल 2025 के पहले चरण से बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, मयंक फिलहाल लम्बर स्ट्रेस इंजरी (पीठ की चोट) से उबर रहे हैं और उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी अभ्यास फिर से शुरू किया है।
खेल मंत्रालय ने हटाया डब्ल्यूएफआई का निलंबन, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित कर सकेगा भारतीय कुश्ती महासंघ
खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का निलंबन हटा दिया है। इस फैसले के बाद अब महासंघ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकेगा और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय टीमों का चयन कर पाएगा।
टीम इंडिया 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती: न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49 ओवर में चेज कर लिया। 9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है।
अरविंद चितांबरम ने प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता
भारत की शतरंज में बादशाहत जारी रखते हुए ग्रैंडमास्टर अरविंद चितांबरम ने अपने करियर का पहला बड़ा खिताब जीता। उन्होंने प्रतिष्ठित प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। तमिलनाडु के 25 वर्षीय अरविंद ने नौवें और अंतिम दौर में तुर्की के गुरेल एदिज के खिलाफ ड्रॉ खेलते हुए कुल छह अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया।
Champions Trophy 2025 : 9 मार्च को दुबई की पिच पर किसे मिलेगी जीत, भारत का बदला या न्यूजीलैंड का पलटवार
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाएगा। यह सिर्फ एक मैच नहीं होगा, बल्कि यह क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा पल होगा। इसका कारण है कि भारत के लिए यह मुकाबला साल 2000 में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है।
WPL : आरसीबी के लिए अब करो या मरो की स्थिति, प्लेऑफ के लिए जीतने होंगे बचे दोनों मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की, फिर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को आठ विकेट से हराया।
महिला प्रीमियर लीगः मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को छह विकेट से हराया
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हरा दिया है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
सुनील छेत्री ने संन्यास तोड़कर की राष्ट्रीय टीम में वापसी, मालदीव और बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे
भारत के सर्वकालिक शीर्ष गोलस्कोरर और पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास तोड़ते हुए मार्च में होने वाली अंतरराष्ट्रीय विंडो में मालदीव और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का फैसला किया है। 40 वर्षीय छेत्री ने पिछले साल जून में फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में कुवैत के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी।