Champions Trophy 2025 : फाइनल में भारत से भिड़ेगी न्यूजीलैंड, 9 मार्च को होगा महामुकाबला
न्यूजीलैंड ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रचिन रविंद्र (108) और केन विलियमसन (102) के शानदार शतकों की मदद से 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।
चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs AUS सेमीफाइनल आज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। यहां दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे का सामना करेंगी। ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में दोनों टीमें 9वीं बार भिड़ेंगी।
आईपीएल 2025 : केकेआर ने लॉन्च की ‘थ्री-स्टार’ जर्सी, तीन खिताबी जीत को समर्पित
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। इस बार टीम ने एक अनूठे अभियान के तहत “नंबर 3” की थीम पर जोर दिया, जिसमें प्रशंसकों को केकेआर की तीन खिताबी जीत की याद दिलाई गई है।
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025: गुलमर्ग में 9 से 12 मार्च तक होंगे मुकाबले, ताजा बर्फबारी के बाद मिली हरी झंडी
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 (केआईडब्ल्यूजी 2025) का दूसरा चरण अब जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 9 से 12 मार्च तक आयोजित होगा। पहले यह खेल 22 से 25 फरवरी के बीच होने थे, लेकिन कंगडूरी स्लोप्स और गोल्फ कोर्स पर पर्याप्त बर्फ न होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।
चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया की टक्कर, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने
भारत मंगलवार को दुबई में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। वहीं, न्यूजीलैंड बुधवार को लाहौर में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा।
ENG vs SA: कराची में आज होगा सेमीफाइनल का फैसला
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 11वां मैच आज साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के दो-दो मैच हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने एक जीता और दूसरा मैच पानी में धुल गया। वहीं इंग्लैंड को पहली जीत की तलाश है।
Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत आज, थोड़ी देर में होगा टॉस
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दसवां मैच आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के दो-दो मैच हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एक जीता और दूसरा मैच पानी में धुल गया।
चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच हुआ रद्द
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट में बिना जीत के बाहर हो गई।
भारत, न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में, पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर
रावलपिंडी में न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर पांच विकेट से जीत के साथ ही भारत ने सोमवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है, भारत के साथ ही न्यूजीलैंड भी अंतिम चार में पहुंच गया है, जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो गए हैं।