IND Vs PAK मुकाबले के टिकट मिनटों में बिके
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की टिकट कुछ ही मिनट में सोल्ड आउट हो गए। हाइब्रिड मॉडल में हो रहे टूर्नामेंट में 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई में खेला जाना है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक,
आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में चार भारतीय शामिल
चार भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में चुना गया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था। टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट गोंगडी त्रिशा हैं, जिन्होंने शीर्ष क्रम में 309 रन बनाए। त्रिशा को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, उन्होंने गेंद से 15 रन देकर तीन विकेट लिए और फिर नाबाद 44 रन बनाए, जिससे भारत ने नौ विकेट से खिताबी जीत हासिल की।
भारतीय नौसेना 2 फरवरी को नई दिल्ली में पहली इंडियन नेवी हाफ मैराथन आयोजित करेगी
भारतीय नौसेना 2 फरवरी को राजधानी नई दिल्ली में इंडियन नेवी हाफ मैराथन (आईएनएचएम) के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली इस मैराथन में 21.1 किमी, 10 किमी और 5 किमी की तीन श्रेणियों में दस हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक आयोजन को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
12 साल बाद रणजी खेलने उतरे विराट कोहली ने किया निराश, मात्र 6 रन बनाकर हुए बोल्ड
News Saga Desk ] नई दिल्ली। 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी खास नहीं रही है। वे 15 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेलवे के हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पिछली ही बॉल पर कोहली ने हिमांशु की बॉल पर चौका जमाया था। विराट नंबर-4 पर बैटिंग करने आए थे। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन दिल्ली ने पहली पारी में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। कप्तान आयुष बडोनी और सुमित माथुर क्रीज पर हैं। सनत सांगवान 30 और यश धुल 32 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने आज 41/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया है। रेलवे की टीम पहली पारी में 241 रन पर सिमट गई थी। विराट ने 5वीं बॉल पर पहला रन बनाया, आउट होते ही स्टेडियम खाली कोहली ने पारी की डिफेंसिव शुरुआत की। उन्होंने 5वीं गेंद को कवर की ओर धकेलकर अपना पहला रन बनाया। विराट ने हिमांशु की बॉल पर स्ट्रेट ड्राइव पर चौका जमाया। फिर अगली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली की बैटिंग देखने के लिए 10 हजार से ज्यादा दर्शक आए थे, लेकिन उनके आउट होते ही निराश होकर घर लौट गए। दिल्ली की पायल ने कहा- ‘बड़े इंतजार के बाद कोहली की बैटिंग आई, लेकिन वे जल्दी आउट हो गए। इससे निराश हूं।’
एफआईएच प्रो लीग 2024-25: हॉकी इंडिया ने घोषित की 32 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण के लिए 32 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी। यह चरण 15 से 25 फरवरी तक कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें भारत स्पेन, जर्मनी, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ प्रत्येक टीम से दो बार मुकाबला करेगा।
तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराया
भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 26 रन से हार गई है। राजकोट में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड से 172 रन का टारगेट मिला, लेकिन भारतीय बैटर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सके। भारत ने 8 ओवर में 68 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।
IND vs ENG तीसरा टी-20 आज राजकोट में
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा। निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का है। आज भी अगर भारत जीता तो इंग्लिश टीम सीरीज गंवा देगी। इंग्लैंड ने सोमवार को ही अपनी प्लेइंग-11 रिलीज कर दी।
भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने करियर की धमाकेदार शुरुआत की
भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने अपने पेशेवर मुक्केबाजी करियर की शानदार शुरुआत करते हुए लास वेगास के कॉस्मोपॉलिटन में खेले गए मुकाबले में एल्टन विगिन्स पर पहले राउंड में स्टॉपेज के जरिए शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला 25 जनवरी को डिएगो पचेको बनाम स्टीव नेल्सन अंडरकार्ड का हिस्सा था।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पहुंची श्रीलंका
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैचों की वॉर्न-मुरली सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया टीम बीती रात श्रीलंका पहुंची। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों के इस टूर्नामेंट के सभी मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। पहला टेस्ट मैच 29 जनवरी से शुरू होगा।
भारत Vs इंग्लैंड दूसरा टी-20 आज
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा सपोर्ट करती है,