खो-खो विश्व कप विजेता भारतीय टीमों को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने दी बधाई
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने शुक्रवार को हाल ही में खो-खो विश्व कप जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। खडसे ने कहा
हॉकी और कबड्डी टीमों का उत्साह बढ़ाने हरिद्वार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या
खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाली प्रदेश की कबड्डी और हॉकी टीमों के खिलाड़ियों से मिलने रोशनाबाद पहुंची। उन्होंने कबड्डी और हॉकी के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने दोनों खेलों की महिला व पुरुष टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान खेल मंत्री
मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20i से बाहर: जानें क्या है मुख्य वजह?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला की शुरुआत आज यानी 22 जनवरी 2025 से हो चुकी है। इडेन गार्डन कोलकाता में खेले जा रहे पहले मुकाबले मे टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। सभी एवं उम्मीद लगाए बैठे थे,
भारत vs इंग्लैंड पहला टी-20 आज
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमें 13 साल बाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगी। आखिरी बार यहां दोनों टीमों का मुकाबला साल 2011 में हुआ था, तब इंग्लैंड को 6 विकेट से जीत मिली थी।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाने में रोहित और विराट अहम भूमिका निभाएंगे : मोहम्मद कैफ
News Saga Desk नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम के कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ की है। उनका मानना है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को जीत दिलाने में रोहित शर्मा और विराट कोहली अहम भूमिका निभाएंगे। दोनों सफेद गेंद के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कैफ ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली अहम योगदान देंगे। रोहित 37 साल के हैं और कोहली 36 साल के हैं। दोनों लंबे समय तक नहीं खेलने वाले हैं। जितना भी खेलें, उनके लिए प्रार्थना करें, उनका समर्थन करें। वे दो बेहतरीन सफेद गेंद के खिलाड़ी हैं। मुझे विश्वास है कि वे जितना भी खेलेंगे अच्छा खेलेंगे। अगर वे अच्छा खेलते हैं, तो आप दुबई में मैच जीतेंगे। रोहित तेज बल्लेबाजी करके आपको शुरुआत देते हैं और विराट कोहली उस शुरुआत का इस्तेमाल कर आखिर तक बल्लेबाजी करते हैं और रन बनाते हैं, तो ऐसे दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को प्यार दो। चैंपियंस ट्रॉफी में इनका बड़ा रोल होने वाला है। विराट कोहली और रोहित शर्मा का हालिया टेस्ट फॉर्म भले ही बहुत अच्छ न रहा हो लेकिन 2023 के विश्व कप में दोनों ने कमाल का खेल दिखाया था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी को होगी और 9 मार्च तक पाकिस्तान और यूएई में आयोजित की जाएगी। भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत यूएई में अपने मैच खेलेगी। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला दो चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।
विराट कोहली 13 साल बाद रणजी मैच खेलेंगे
विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। उन्होंने 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में खेलने की पुष्टि की है। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि
रिचर्ड डॉसन बने ग्लैमरगन के अंतरिम मुख्य कोच
ग्लैमरगन क्रिकेट क्लब ने रिचर्ड डॉसन को अपना अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। यह कदम पिछले महीने पूर्व कोच ग्रांट ब्रैडबर्न के भेदभावपूर्ण व्यवहार के आरोपों के चलते इस्तीफा देने के बाद उठाया गया। डॉसन का कोचिंग करियर बेहतरीन अनुभवों से भरा है। उन्होंने ग्लूस्टरशायर के मुख्य कोच के रूप में छह वर्षों तक काम किया,
ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने
ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नए कप्तान बनाए गए हैं। वे केएल राहुल की जगह लेंगे। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के भी कप्तान रह चुके हैं। मेगा ऑक्शन के बाद से पंत को लखनऊ का कप्तान बनाने की बातें हो रही थीं। फ्रेंचाइजी ने नवंबर-2024 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपए (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था।
रांची रेल मंडल में अंतर मण्डलीय शतरंज टूर्नामेंट का शुभारंभ
आज दिनांक 18 जनवरी 2025 को मंडल रेल प्रबंधक सह अध्यक्ष सेरसा रांची श्री जसमीत सिंह बिंद्रा ने हटिया स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में अंतर मण्डलीय शतरंज टूर्नामेंट का उद्घाटन किया तथा टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए BCCI ने शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही, शुभमन गिल उपकप्तान होंगे है। टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका मिला है। शमी चोट की वजह से नवंबर, 2023 से टीम से बाहर थे।BCCI ने वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 मेंबर्स स्क्वॉड की जानकारी दी।