News Saga Desk
CBSE Board 2026 | कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा की तैयारियाँ अब तेज हो चुकी हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दोनों कक्षाओं के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। वर्ष 2026 में परीक्षा देने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने विषयों के सैंपल पेपर डाउनलोड कर अध्ययन शुरू कर सकते हैं।
सैंपल पेपर छात्रों को परीक्षा की संरचना, मार्किंग स्कीम और सवालों की कठिनाई को समझने में मदद करते हैं। इससे यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि पेपर का स्तर कैसा हो सकता है और किन चैप्टर पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसी क्रम में 12वीं के Psychology विषय का सैंपल पेपर भी उपलब्ध करा दिया गया है।
Class 12 Psychology Sample Paper 2026
➡ छात्र सैंपल पेपर प्लेटफॉर्म पर जाकर Psychology-Class-12 Sample Paper डाउनलोड कर सकते हैं।
➡ यह पेपर परीक्षा पैटर्न को समझने और तैयारी को रणनीतिक बनाने में सहायक होगा।
परीक्षा पैटर्न | Psychology Class 12
📌 कुल अंक: 70
📌 परीक्षा अवधि: 3 घंटे
📌 प्रश्नपत्र में कुल 6 सेक्शन होंगे — A,B,C,D,E,F
📌 सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे
📌 बाहरी विकल्प नहीं, लेकिन इंटर्नल ऑप्शन उपलब्ध होगा
📌 तैयारी मजबूत करने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र भी उपयोगी
सैंपल पेपर के माध्यम से छात्र Topic-Wise अभ्यास कर सकते हैं और अपने कॉन्सेप्ट को सुदृढ़ बना सकते हैं। सही रणनीति के साथ तैयारी करने पर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन संभव है।
No Comment! Be the first one.