News Saga Desk
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड का बंगला और भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय 5 रायसीना रोड को खाली करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में पार्टी को 28 मार्च तक इन कार्यालयों को खाली करने का निर्देश दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह नोटिस एस्टेट विभाग की ओर से जारी किया गया है। कांग्रेस ने पिछले साल अपने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया था, लेकिन इसके बावजूद पार्टी की गतिविधियां 24 अकबर रोड स्थित पुराने कार्यालय से पहले की तरह जारी थीं। अब विभाग ने इसे लेकर नोटिस जारी किया है।
इतिहास और महत्व
24 अकबर रोड का बंगला 1978 से कांग्रेस का राष्ट्रीय मुख्यालय रहा है। पूरे 48 वर्षों तक यह बंगला पार्टी का दफ्तर रहा और यहां कई रणनीतियां बनाई गईं। पिछले साल कांग्रेस ने कोटला मार्ग स्थित ‘इंदिरा भवन’ में नया मुख्यालय बनाया, लेकिन अकबर रोड वाले भवन से पार्टी की गतिविधियों का संचालन अभी भी जारी था।
केंद्र के इस नोटिस के बाद कांग्रेस को अब पुराने कार्यालयों से अपनी गतिविधियों को नए मुख्यालय में स्थानांतरित करना होगा।
No Comment! Be the first one.