चाईबासा में मिला IED बम का ढेर, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली

News Saga Desk

चाईबासा। चाईबासा में एसपी आशुतोष शेखर को ऐसी सूचना मिली थी कि जिले के पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सली दस्ते का मूवमेंट है। जिसके बाद एसपी ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाने का आदेश दिया। चाईबासा पुलिस, कोबरा 209BN, 203BN, 205BN, झारखंड जगुआर एवं CRPF 60BN, 197BN, 157BN, 174BN, 193BN, 134BN, 26BN और 11BN के जवानों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकली। सर्च के दौरान सुरक्षाबलों के IED बम का जखीरा मिला। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गये कुल 21 IED बम और 55 जिलेटिन स्टिक बरामद हुआ। इनमें दो-दो किलो के 12 IED और एक-एक किलो के नौ IED बम शामिल हैं। ये सभी बम कराईकेला थाना क्षेत्र के सेरेंगदा गांव के कुचा टोला के आस-पास जंगली-पहाड़ी इलाके में प्लांट किये गये थे। बरामद IED बमों को बम निरोधक दस्ता की मदद से डिफ्यूज कर दिया गया। साथ ही एक पुराने नक्सली डम्प को तहस-नहस कर दिया गया।

गौरतलब है कि आशुतोष शेखर को सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान इलाके पनाह ले रखा है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसी सूचना पर चाईबासा के तमाम इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी बीच आज यानी मंगलवार को सुरक्षाबलों को यह उम्दा कामयाबी हाथ लगी है।


Read More News

साक्षात्कार : ज्ञान के आधार पर भारत को विश्वगुरु बनाने का मूल प्राचीन ग्रंथों में निहित : एकनाथ शिंदे

वाराणसी, भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक ऐतिहासिक...

Read More