एशिया कप से पहले टीम इंडिया में बदलाव, BCCI ने 15 साल के सदस्य को किया बाहर

News Saga Desk

नई दिल्ली। अगले महीने की नौ तारीख से संयुक्त अरब अमीरात की जमीन पर एशिया कप-2025 की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस एलान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक और बड़ा फैसला किया है और छंटनी करने की सोची है। इसका असर भी दिखने लगा है।

दरअसल, बीसीसीआई टीम के सपोर्ट स्टाफ में से कुछ लोगों को बाहर करना चाहता है और कुछ को हटा भी दिया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो टीम के मैसर (मसाज करने वाला) राजीव कुमार को हटा दिया गया है। राजीव बीते 15 सालों से टीम के साथ थे और हाल के इंग्लैंड दौरे पर भी वह टीम के साथ गए थे। बीसीसीआई ने उनका अनुबंध बढ़ाया नहीं है और इसी के साथ उनको टीम इंडिया से दूर कर दिया है।

हो गई दूसरी भर्ती

अखबार की रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने राजीव की जगह दूसरी भर्ती भी कर ली है। अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, “भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राजीव की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। टीम मैनजेमेंट की सिफारिश पर भारतीय टीम ने दूसरा मैसर भी नियुक्त कर दिया है।”

वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारतीय टीम के थिंक टैंक में से एक शख्स का मानना है कि जो सपोर्ट स्टाफ टीम के साथ लंबे समय से रह रहा है उसे हटा देना चाहिए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने पहले ही टीम के एक और मैसर अरुण कनाडे से नाता तोड़ दिया है। इससे पहले सोहम देसाई को अनुबंध बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। टीम ने टी दलीप को भी हटा दिया था लेकिन बाद में उन्हें दोबारा बुलाया।

इन दो को हटाने की चर्चा

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और सहायक कोच रियान टेन डोश्चे की नौकरी जा सकती है। बीसीसीआई इन दोनों से खुश नहीं क्योंकि दोनों के रहते टीम ने ज्यादा कुछ सफलता हासिल नहीं की। इंग्लैंड दौरे पर बेशक भारत ने सीरीज ड्रॉ करा ली हो, लेकिन कई तरह के सवाल उठे थे और इसी के चलते मोर्केल, रियान की नौकरी पर भी खतरे के बादल बताए गए थे।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More