मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन तथा प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार देर रात दावोस से लंदन पहुँचे। लंदन पहुँचने पर वहाँ निवास कर रहे झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों ने उनका ज़ोरदार और भावनात्मक स्वागत किया।
पारंपरिक गीत-संगीत से हुआ स्वागत
लंदन में झारखण्डी समुदाय द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी का पारंपरिक गीत-संगीत के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आप सभी के इस स्नेह और सम्मान से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, “मैं निशब्द हूँ। मेरे प्रति आपका यह प्रेम देखकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। लंदन में हमारे लोग झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। आप सभी का हार्दिक आभार।”
कल्पना मुर्मू सोरेन ने जताया आभार
कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि वे हेमन्त जी एवं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ देर रात लंदन पहुँचीं। उन्होंने झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के सदस्यों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को “झारखण्डी जोहार” कहा।
अपने मुख्यमंत्री को पाकर भावुक हुआ झारखण्डी समाज
अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के सदस्य भावुक नजर आए। पारंपरिक गीत-संगीत के माध्यम से किया गया स्वागत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रति उनके स्नेह, सम्मान और आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता है। यह स्वागत समारोह लंदन में बसे झारखण्डी समुदाय की एकजुटता और राज्य के प्रति गर्व का प्रतीक बना।
No Comment! Be the first one.