मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर जताया दुख, कहा- घटना से स्तब्ध हूं 

News Saga Desk

रांची। गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, ”गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूं। दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मरांग बुरु सभी की रक्षा करें।”

जानकारी हो कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का पैसेंजर विमान बोइंग 737 सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते वक्त क्रैश हो गया। हादसा एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास हुआ। विमान में 12 क्रू मेंम्बर्स और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री  विजय रूपाणी भी सवार थे। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More