विवाह वर्षगांठ पर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मां छिन्नमस्तिका से लिया आशीर्वाद

News Saga Desk

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ अपने विवाह वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को रजरप्पा पहुंचे। इस दौरान दंपति ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत नारियल अर्पित किया, रक्षा सूत्र बंधवाया और माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।

Read More News

Read More