मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची के 3.87 लाख महिलाओं को DBT के जरिए 2,500 रु. मिले

News Saga Desk

रांची: झारखंड सरकार की प्रमुख योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत जिले के कुल 3,87,174 लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इससे पहले जनवरी माह की राशि का भुगतान भी लाभुकों के खातों में कर दिया गया था।

विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में भुगतान स्थिति

  • अनगड़ा: 16,607 लाभुक
  • अरगोड़ा शहरी क्षेत्र: 12,956 लाभुक
  • बड़गाईं शहरी क्षेत्र: 9,495 लाभुक
  • बेड़ो: 20,496 लाभुक
  • बुण्डू: 8,438 लाभुक
  • बुण्डू नगर पंचायत: 3,487 लाभुक
  • बुढ़मू: 17,737 लाभुक
  • चान्हो: 19,673 लाभुक
  • हेहल शहरी क्षेत्र: 15,191 लाभुक
  • ईटकी: 10,301 लाभुक
  • कांके: 31,443 लाभुक
  • कांके शहरी क्षेत्र: 1,309 लाभुक
  • खलारी: 9,529 लाभुक
  • लापुंग: 11,301 लाभुक
  • माण्डर: 22,984 लाभुक
  • नगड़ी: 17,747 लाभुक
  • नगड़ी शहरी क्षेत्र: 8,058 लाभुक
  • नामकुम: 17,777 लाभुक
  • नामकुम शहरी क्षेत्र: 9,389 लाभुक
  • ओरमांझी: 18,092 लाभुक
  • राहे: 9,519 लाभुक
  • रातू: 18,476 लाभुक
  • सिली: 21,045 लाभुक
  • सोनाहातू: 13,018 लाभुक
  • तमाड़: 18,420 लाभुक
  • सदर शहरी क्षेत्र: 24,686 लाभुक

जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका

रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुक समय पर और पारदर्शी तरीके से राशि प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो। डीसी ने यह भी कहा कि यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्त करने में कोई समस्या आती है, तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और जिला प्रशासन पूरे जोश और प्रतिबद्धता के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लगा हुआ है।

Read More News

Read More