NEWS SAGA DESK
राँची। राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार ने सोमवार को लोक भवन में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर नूतन वर्ष की शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल महोदय ने भी मुख्य सचिव को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्य सचिव से राज्यहित में और अधिक सक्रियता के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया, ताकि राज्य के विकास को और तेज गति मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दक्षता और समन्वित प्रयासों से ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सकता है।
भेंट के दौरान राज्य में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, उनकी प्रगति तथा क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। बातचीत में राज्य के समग्र विकास को लेकर प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ।
No Comment! Be the first one.