चिराग पासवान का बयान: NDA में जल्द होगा सीटों का बंटवारा, मांझी को बताया अभिभावक—कहा, कुछ भी कह सकते हैं

News Saga Desk

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात की। राजभवन से निकलते हुए उन्होंने बताया कि कुछ अहम राजनीतिक मुद्दों को लेकर उन्होंने राज्यपाल को जानकारी दी है।

आगे उन्होंने बताया कि एनडीए में सीटों का बंटवारा बहुत जल्द हो जाएगा। चिराग पासवान ने साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मैं 2020 में एनडीए के साथ रहता तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इतनी ज्यादा सीटें नहीं जीतती। वे उसी सीट पर चुनाव जीते जहां हमने उम्मीदवार खड़े किए थे, और वो सीटें दहाई के अंक में भी नहीं जातीं।

रामविलास पासवान की जयंती पर राज्यपाल से की चर्चा

चिराग पासवान ने बताया कि आगामी 5 जुलाई को स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी राज्यपाल से चर्चा की है।

उन्होंने आगे बताया कि वीटो नामक संस्था की गतिविधियों और उसके विस्तार के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी गई। यह संस्था कई देशों में काम कर रही है। इसके तहत एक विश्वविद्यालय का भी निर्माण हो रहा है, जिसमें बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सोच को प्राथमिकता दी जा रही है।

मांझी के बयान पर चिराग का जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री और हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने चिराग को अनुभवहीन नेता कहा था, इस पर चिराग ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मांझी जी हमारे अभिभावक हैं। वह कुछ भी बोल सकते हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं उनसे आशीर्वाद लेता रहता हूं। विपक्ष को इन बातों से खुश नहीं होना चाहिए, हम लोग एकजुट हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि हमें गर्व है कि हम ऐसे प्रधानमंत्री के साथ काम कर रहे हैं जिन्हें हर देश में सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है। ये पूरे देश के लिए सम्मान की बात है।


Read More News

चिराग पासवान का बयान: NDA में जल्द होगा सीटों का बंटवारा, मांझी को बताया अभिभावक—कहा, कुछ भी कह सकते हैं

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को...

जनता को खूब लुभा रही हैं नीतीश सरकार की योजनाएं, ग्रासरूट लेवल पर मिल रही जबरदस्त स्वीकार्यता

बीते 20 सालों से लगातार बिहार की जनता के लिए समर्पित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति और रणनीतियों...

गढ़वा में केंद्रीय मंत्री की 2,460 करोड़ की सौगात, रांची में गडकरी करेंगे 558 करोड़ की लागत वाले रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे। नितिन गडकरी...

JDU के बाद अब BJP कार्यालय में भी PM-CM की तस्वीर: जातीय-क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश, विपक्ष ने कसा तंज—चिराग, मांझी, कुशवाहा को क्यों भूला

JDU कार्यालय में CM नीतीश के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाई गई। इसके 24 घंटे के अंदर भाजपा...

Read More