झारखंड में शीतलहर का कहर, 13 जिलों में अलर्ट; तापमान में और गिरावट के आसार

News Saga Desk

पूरे झारखंड में शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। इसे देखते हुए 13 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

अलर्ट वाले जिलों में राजधानी रांची के साथ लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार शामिल हैं।

सोमवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची और आसपास का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, रांची और आसपास के इलाकों में 6 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस, 7 जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम 8 डिग्री, 8 जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम 9 डिग्री तथा 9 जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान

रांची में अधिकतम 20.6 और न्यूनतम 6.6, जमशेदपुर में 21.2 और 11.0, डालटनगंज में 21.4 और 6.3, बोकारो में 21.1 और 8.5, चाईबासा में 21.0 और 11.6, खूंटी में 22.8 और 6.5, लोहरदगा में 19.7 और 4.1, लातेहार में 17.0 और 5.6, सरायकेला में 20.9 और 10.4, पाकुड़ में 21.1 और 10.9 तथा जगन्नाथपुर (पश्चिम सिंहभूम) में अधिकतम 23.2 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More News

Read More