NEWS SAGA DESK
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस की अगुवाई में इंडी गठबंधन के नेताओं ने तीन नए श्रम कानूनों के विरोध में मकर द्वार के पास जोरदार प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, गौरव गोगोई, प्रमोद तिवारी समेत कई विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
नेताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर ‘श्रमिकों के हक़ बचाओ’, ‘कॉपोरेट जंगलराज को ना कहें’, ‘श्रमिक न्याय हो’ और ‘श्रमिक विरोधी कानून वापस लो’ जैसे नारे लगाए।
कांग्रेस और इंडी गठबंधन का आरोप है कि नए श्रम कानून श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण को कमजोर करते हैं, इसलिए उन्हें रद्द किया जाना चाहिए।
No Comment! Be the first one.